फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाजापुर में एंटी माफिया अभियान: गरीबों को मिली जमीन पर कर रखा था कब्जा, बदमाश का मकान और पोल्ट्री फार्म जमींदोज

Mon, 04 Apr 2022 07:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

मध्य प्रदेश में जारी एंटी माफिया अभियान के तहत शाजापुर में भी हिस्ट्रीशीटर बदमाश पर कार्रवाई की गई। शाजापुर जिले के पोलाय कलां तहसील के खड़ी गांव में बदमाश के मकान और दुकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। बदमाश पर 35 मामले दर्ज थे। साथ ही आरोप था कि गरीबों की 110 बीघा जमीन पर उसने कब्जा कर रखा था।
 
विज्ञापन
1 of 4
पोलाय कलां तहसील के खड़ी गांव में बदमाश के मकान और दुकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में जारी एंटी माफिया अभियान के तहत शाजापुर में भी हिस्ट्रीशीटर बदमाश पर कार्रवाई की गई। शाजापुर जिले के पोलाय कलां तहसील के खड़ी गांव में बदमाश के मकान और दुकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। बदमाश पर 35 मामले दर्ज थे। साथ ही आरोप था कि गरीबों की 110 बीघा जमीन पर उसने कब्जा कर रखा था।
 
विज्ञापन

2 of 4
बदमाश के इन घर-दुकान पर की गई कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक जिस सुरेश उर्फ राका के मकान पर यह बुलडोजर चला है उसके खिलाफ विभिन्न मामलों में 35 से ज्यादा आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। तीन बार जिलाबदर भी किया जा चुका है तथा दो बार इसके ऊपर रासुका की कार्रवाई की गई है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने कई लोगों की जमीन पर अवैध कब्जा भी कर रखा है और क्षेत्र के लोगों में उसका भय था इसी को लेकर यह पूरी कार्रवाई की गई है। 4 मामलों में अभी सुरेश उर्फ राका फरारी काट रहा है। आज पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 34/2 में प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।
 
विज्ञापन

3 of 4
सुरेश उर्फ राका की दबंगई के खिलाफ प्रशासन के द्वारा कार्रवाई की गई है। उसका पोल्ट्री फार्म व भवन जमींदोज किया गया है। - फोटो : अमर उजाला
मौके पर मौजूद प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि पोलायकला तहसील के अंतर्गत ग्राम खड़ी में गरीबों को प्रशासन ने 110 बीघा जमीन पर पट्टे दिए थे। ताकि गरीबों का पालन भरण-पोषण हो सके। लेकिन बदमाश सुरेश उर्फ राका ने अपनी दबंगई दिखाते हुए इसी जमीन पर पोल्ट्री फार्म बना लिया। कई को कम कीमत देकर तो कई को दादागीरी से बेदखल कर दिया। प्रशासन ने आज की कार्रवाई में जमीन भी कब्जे से मुक्त कराई है।
 
विज्ञापन

4 of 4
कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। - फोटो : अमर उजाला
शुजालपुर एसडीएम सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को ग्राम खड़ी में सुरेश उर्फ राका की दबंगई के खिलाफ प्रशासन के द्वारा कार्रवाई की गई है। उसका पोल्ट्री फार्म व भवन जमींदोज किया गया है। शासन द्वारा प्रदान की गई 110 बीघा पट्टे की जमीन भी मुक्त कराई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें