फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: शिवराज सिंह ने की विजयासन मां की पूजा, बेटों-बहुओं और पत्नी के साथ पहुंचे मंदिर, देखें तस्वीरें

Sun, 06 Apr 2025 08:04 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सलकनपुर में मां विजयासन देवी के सपरिवार दर्शन किए। दोनों बेटों की शादी के बाद चौहान परिवार पहली बार माता के दर्शन के लिए पहुंचा। शिवराज सिंह चौहान नवरात्र में हर साल मंदिर आते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार किए मां विजयासन देवी के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार सलकनपुर पहुंचकर मां विजयासन देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने देश और प्रदेश की जनता के कल्याण, समृद्धि और सुख-शांति की प्रार्थना की। उन्होंने दुर्गाष्टमी पर विधि-विधान से माता का पूजन किया। शिवराज के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह, दोनों बेटे कुणाल-कार्तिकेय और उनकी बहुएं भी मौजूद थीं। यह पहली बार है जब दोनों बेटों की शादी के बाद मंत्री चौहान परिवार सहित सलकनपुर पहुंचे। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान हर साल दुर्गाष्टमी के अवसर पर माता विजयासन के दरबार में पहुंच कर पूजा-अर्चना करते हैं।  
विज्ञापन

2 of 4
शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार किए मां विजयासन देवी के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला
हर साल की तरह इस साल भी नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के विश्रामघाट स्थित मरीह माता मंदिर में आस्था और उत्साह के साथ पर्व मनाया जा रहा है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर प्रतिदिन मंदिर में सुबह हवन-पूजन के बाद कन्या भोज और महिला मंडलों द्वारा भजन-कीर्तन किया जा रहा है। शनिवार को नवरात्रि के सातवें दिन कालरात्रि माता का पूजन-अर्चन किया गया। 
विज्ञापन

3 of 4
शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार किए मां विजयासन देवी के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला
आज रविवार रात 12 बजे सैकड़ों श्रद्धालु आरती में शामिल होंगे और सोमवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। चौसठ योगिनी मरीह माता मंदिर के व्यवस्थापक गोविंद मेवाड़ा, रोहित मेवाड़ा, जितेन्द्र तिवारी, ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश शर्मा, पंडित उमेश दुबे, सुनील चौकसे आदि ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया।
विज्ञापन

4 of 4
शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार किए मां विजयासन देवी के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला
जिला संस्कार मंच के जिला संयोजक मनोज दीक्षित 'मामा' ने बताया कि मरीह माता मंदिर में हर नवरात्रि पूरी आस्था के साथ मनाई जाती है। वर्ष में चार नवरात्रि आती हैं, जिनमें दो गुप्त और दो प्रकट होती हैं। वर्तमान में चैत्र नवरात्रि का आयोजन किया जा रहा है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा की पूजा को समर्पित होते हैं। इस दौरान माता रानी के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें