विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
लगातार बढ़ रहे आरोप
ज्ञापन में इस घटना के साथ-साथ बीते दो महीनों में क्षेत्र में हुई अन्य कथित हिंदू-विरोधी घटनाओं पर भी गंभीर सवाल उठाए गए। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सीहोर और आष्टा स्थित पुष्प कल्याण हॉस्पिटल में धर्मांतरण के आरोप, लव जिहाद की घटनाएँ, गौ तस्करी और गौ हत्या के बढ़ते मामलों का जिक्र किया गया। समाज ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों के चलते सामाजिक और धार्मिक तनाव लगातार बढ़ रहा है तथा प्रशासन की निष्क्रियता से अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
पढ़ें; राजधानी में दो संदिग्ध मौतें, एक ने लगा ली फांसी, दूसरे का शव नाले में मिला; इलाके में हड़कंप
धार्मिक केंद्रों पर आरोप, जांच की मांग
सकल हिंदू समाज ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि ऐसे अपराध और गतिविधियाँ चर्च, प्रेयर हॉल, मिशनरी स्कूल और मदरसों जैसे केंद्रों के माध्यम से संचालित होती हैं। समाज ने मांग की है कि इन स्थानों से जुड़े मुल्ला, मौलवी और फादरों की जांच की जाए और यदि कोई दोषी पाया जाए तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। समाज का स्पष्ट कहना है कि देश की मूल सांस्कृतिक पहचान पर कुठाराघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।