फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: चार दिन में रिकॉर्ड 60 लाख भक्तों को मिली भोजन प्रसादी, पं. मिश्रा बोले- एक लोटा जल, हर समस्या का हल

Sun, 10 Mar 2024 10:56 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर

सार

जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में जारी रुद्राक्ष महोत्सव 2024 के चौथे दिन भी लाखों लोग पहुंचे। 
विज्ञापन
1 of 4
कुबेरेश्वधाम में शिव कथा सुनने पहुंचे लोग - फोटो : सोशल मीडिया
घर का शिवलिंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समान है। आपके घर में शिवलिंग होना जरूरी है। घर के शिवलिंग और मंदिर के शिवलिंग दोनों में अंतर है। आपको जब भी संकट आता है तो आप किसको याद करते हैं अपने घर के भगवान को, घर में शिवलिंग होना जरूरी है। उक्त बातें जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में जारी रुद्राक्ष महोत्सव 2024 के चौथे दिन अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कही। 

उन्होंने कहा कि आज विश्व में एक ही जयकारा सुनाई देता है बोल बम का नारा है, भोलेनाथ हमारा है। भोले को मनाने के लिए तुम्हें कोई महान जतन करने की जरूरत नहीं है। बस एक लोटा जल और हर समस्या का हल। यानी बाबा के शिवलिंग पर एक लोटा जल अर्पित कर दो, तुम्हारी सारी समस्याओं का समाधान भी हो जाएगा और सारी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाएंगी। कोई व्यक्ति तुम्हें साधु संन्यासी बनने के लिए कहता है तो उन्हें कहना, मुझे माफ करो, तुम ही बन जाओ। भगवान शिव की पूजा बहुत सरल है। सोमवार शाम को राम जन्म-भूमि के संघर्ष के इतिहास की भव्य प्रस्तुति की जाएगी।


 
विज्ञापन

2 of 4
कुबेरेश्वधाम में शिव कथा सुनने पहुंचे लोग पंडाल के बाहर धूप में भी बैठे रहे। - फोटो : सोशल मीडिया
अनुभव किए साझा
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा के चौथे दिन भगवान शिव की पूजा से होने वाले लाभ से प्रभावित भक्तों के अनुभव पत्र पढ़ रहे थे। इस दौरान एक महिला गुलजारी के बगीचा में रहने वाली अभिलाषा वर्मा करीब पांच-छह साल से संतान सुख से वंचित थी, लेकिन उन्होंने भगवान शंकर से प्रार्थना की अब उनकी गोद भर गई है। डॉक्टर अपना कार्य करता है और भगवान की प्रार्थना भी अपना कार्य करती है। ईश्वर के बाद अगर किसी व्यक्ति को जिंदगी देता है तो वह डॉक्टर ही है। इसीलिए उसे धरती का भगवान कहा जाता है। डॉक्टरी पेशे में कई बार ऐसे पल आते हैं, जब जीवन की उम्मीद लोग छोड़ देते हैं। उस वक्त डॉक्टर मौत को मात देकर जिंदगी बचा लेता है। डॉक्टर के यही प्रयास लोगों की जिंदगी में नया सवेरा लाते हैं। इसलिए डॉक्टर की भी सलाह लें और भगवान की भक्ति करें। आपके रोग का अवश्य निदान होगा। भगवान पर भरोसा जरूर होना चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 4
सीहोर में कथा सुनने पहुंचे लोग पेड़ों के नीचे भी बैठे रहे - फोटो : सोशल मीडिया
भगवान आपकी सादगी की पूजन से प्रसन्न होते
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि भगवान को किसी भी आडंबर या दिखावे की जरूरत नहीं है। भगवान आपकी सादगी की पूजन से प्रसन्न होते हैं। आप कितने ही सुंदर हो जाओ, लेकिन एक दिन ऐसा आता है जब आपकी काया ढल जाती है। आपका शरीर मुरझा जाता है। लेकिन भक्ति की शक्ति और विश्वास कभी कम नहीं होता। जिसका भगवान पर विश्वास है वह हमेशा सफलता पाता है।

रोज पहुंच रहे औसत दस लाख लोग
रविवार को भी कथा के चौथे दिन पंडाल पूरा भरने के बाद भाव-विभोर होकर धूप, गर्मी की परवाह नहीं करते हुए श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान करते रह। बता दें कि कुबेरेश्वरधाम पर हर रोज 10 लाख से अधिक श्रद्धालु आ रहे हैं। जिनके लिए आधा दर्जन से अधिक पंडाल लगाए गए हैं। इसके बाद भी भक्त पूरी आस्था के साथ कथा का श्रवण कर रहे हैं। जिला प्रशासन, विठलेश सेवा समिति, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रवासियों की ओर से अनेक स्थानों पर भंडारे का आयोजन कर भोजन प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। पिछले चार दिनों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के चेहरे पर अलौकिक चमक है और पूरी आस्था और उत्साह के साथ बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए उमड़ रहे है। शहर के रेलवे स्टेशन, नदी-चौराहे आदि पर भंडारे की व्यवस्था की गई है। वहीं जिला प्रशासन ने पुलिस सहायता केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र, जनपद की ओर से पानी के टैंकर आदि की व्यवस्था की है।

 
विज्ञापन

4 of 4
कुबेरेश्वधाम में शिव कथा सुनने पहुंचे लोग - फोटो : सोशल मीडिया
आज शाम को दी जाएगी प्रस्तुति
विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सुबह से ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हो जाता है। इसके अंतर्गत सुबह रुद्राक्ष अभिषेक, दोपहर में कथा और रात्रि में धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें  श्रीराम मंदिर की संगीतमय महागाथा प्रस्तुति करवाई जा रही है. इसमें राम जन्म-भूमि के संघर्ष के इतिहास की भव्य प्रस्तुति की जाएगी। कार्यक्रम में शेवानी संगीतमय महागाथा की प्रस्तुति देंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें