फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बरसते पानी में सीहोर पहुंचे सीएम शिवराज, कहा- आप सब मेरा परिवार, आपकी तकलीफों को दूर करना मेरा फर्ज

Thu, 14 Sep 2023 10:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को सीहोर जिले के भैरून्दा जनपद के ग्राम निमोटा में आयोजित जनसंवाद एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 3
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर के कार्यक्रम में पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को सीहोर जिले के भैरून्दा जनपद के ग्राम निमोटा में आयोजित जनसंवाद एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम में पहुंचे। जब सीएम आ रहे थे, तब तेज बारिश थी। बरसते पानी में सीएम कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं सरकार को परिवार ही तरह चला रहा हूं। लोगो की जिन्दगी में खुशियां लाने के लिए मैं दिनरात काम कर रहा हूं। सीएम शिवराज ने निमोटा में 6 करोड़ 30 लाख 31 हजार रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया और विभिन्न हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि निशुल्क राशन, मुख्यमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आज हर व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आप सभी मेरा परिवार हो, आपकी तकलीफों को दूर करना, आपके चेहरों पर सदैव मुस्कुराहट बनाए रखना और आपकी आंखो में कभी आंसू नहीं आने देना मेरा फर्ज है। सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में चलाई जा रही लाडली बहना योजना बहनों के कल्याण के साथ ही उन्हें समाज और परिवार में सम्मान दिलाने का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना प्रदेश की बहनों को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजना है। इस योजना से बहनों के चेहरे पर मुस्कान आई है। उन्होंने बहनों से कहा कि अब 1250 रुपये खाते में डाले जा रहे हैं और धीरे-धीरे 250 रुपये के मान से इस राशि को बढ़ाकर 3000 प्रति महीने करूंगा। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना और उज्जवला योजना के परिवारों को अब 450 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर प्रदान किया जाएगा। सभी पंचायतों में लाडली बहना के फॉर्म के लिए लगाए गए कैम्पों की तरह ही एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए फॉर्म भरवाए जाएंगे।

 
विज्ञापन

2 of 3
लाडली बहनों ने सीएम शिवराज को राखी भेंट की। - फोटो : सोशल मीडिया
मैं दिन-रात काम कर रहा हूं
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की किसी भी योजना का लाभ पाने से वंचित न रहे, इसके लिए मैं दिन-रात काम कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास जमीन नहीं है, उन्हें पट्टा दिया जाएगा और उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान बनाकर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान भाइयों को प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत केन्द्र सरकार द्वारा 6000 रुपये दिए जाते हैं, अब प्रदेश सरकार की ओर से भी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 6000 रुपये की राशि प्रदान की जा रही है। इससे किसानों को प्रतिमाह 12000 रुपये की राशि मिल रही है।

कांग्रेस पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था, जिन्हें हमने पुन: शुरू किया है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना सहित कई योजनाएं दोबारा से शुरू की गई है। अब बुजुर्गों को रेल से ही नही बल्कि वायुयान से भी तीर्थ यात्रा कराई जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा हर किसान के खेत तक पाइपालाइन के माध्यम से पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। जिससे किसान पर्याप्त मात्रा में खेतों में सिचाई कर सकें और फसल का उत्पादन अच्छा हो। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के बिजली के बड़े बिल भी सरकार द्वारा ही भरे जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सीएम शिवराज ने निमोटा में 6 करोड़ 30 लाख 31 हजार रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। - फोटो : सोशल मीडिया
 गांव-गांव में मंगल भवन बनाए जाएंगे
सीएम ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्याप्त बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निमोटा में सब स्टेशन स्थापित करेंगे, ताकि बिजली व्यवस्था में कोई परेशानी न हो और आसानी से बिजली मिल जाए। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में मंगल भवन बनाए जाएंगे, जिससे गांव के कार्यक्रम गांव में ही सुविधाजनक ढंग हो सके। उन्होंने कहा कि खेतों में ट्रांसफार्मर लगाने के लिए अनुदान पर खेतों में ट्रांसफार्मर लगाने की योजना इसी महीने शुरू की जाएगी। ट्रांसफार्मर लग जाने से किसान भाइयों को सिंचाई में सुविधा होगी। कार्यक्रम में लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को राखी भेंट की। कार्यक्रम में सांसद  रमाकांत भार्गव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर गुरू प्रसाद शर्मा, रघुनाथ भाटी, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत सलकनपुर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने निमोटा में 6 करोड़ 30 लाख 31 हजार रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने 4 करोड़ 75 लाख 70 हजार रुपये की लागत से ग्राम छापरी से सुआपानी तक बनाए जाने वाले 4.50 किलोमीटर लंबे मार्ग का भूमिपूजन किया। इसका लाभ ग्राम-छापरी एवं सुआपानी के साथ साथ आस पास के क्षेत्र के नागरिकों को भी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही एक करोड़ 54 लाख 61 हजार रुपये की लागत से रामानंद आश्रम, हनुमान कुटी, वासुदेव में दिवस बसेरा एवं टॉयलेट ब्लॉक (आंतरिक विद्युतीकरण सहित) के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें