फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: सीएम शिवराज और गौतम गंभीर ने किए मां विजयासन के दर्शन, 64 योगिनी और नौ दुर्गा की प्रतिमाएं होंगी स्थापित

Mon, 19 Dec 2022 10:31 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सलकनपुर देवी मंदिर में बनने वाले देवी लोक में 64 योगिनी और माता के 9 स्वरूपों की प्रतिमाएँ स्थापित की जाएंगी। आगामी नवरात्र में मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम किया जायेगा, जिसमें देवी लोक की परिकल्पना को श्रद्धालुओं के समक्ष रखा जायेगा।
विज्ञापन
1 of 3
विजयासन धाम में पूजा अर्चना करते सीएम शिवराज और गौतम गंभीर - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के प्रसिद्ध सलकनपुर धाम को महाकाल लोक उज्जैन की तर्ज पर विकसित करने की बात कही है। सीएम ने कहा कि सलकनपुर देवी मंदिर में बनने वाले देवी लोक में 64 योगिनी और माता के 9 स्वरूपों की प्रतिमाएँ स्थापित की जाएंगी। आगामी नवरात्र में मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम किया जायेगा, जिसमें देवी लोक की परिकल्पना को श्रद्धालुओं के समक्ष रखा जायेगा।
 
विज्ञापन

2 of 3
क्रिकेटर गौतम गंभीर के साथ सीएम शिवराज - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने रविवार को प्रसिद्ध क्रिकेटर एवं सांसद गौतम गंभीर के साथ सलकनपुर माता मंदिर में विधि-विधान से पूजन कर आरती की। मुख्यमंत्री ने सलकनपुर मंदिर ट्रस्ट की ओर से सांसद गौतम गंभीर का माता की चुनरी, शॉल-श्रीफल और प्रसाद भेंट कर सम्मान किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित होगा सलकनपुर मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि आगामी एक सप्ताह में देवी लोक की परिकल्पना का प्लान तैयार कर प्रस्तुत किया जाये। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर देवी लोक निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाना है। पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक ने बताया कि वर्तमान में मंदिर में चल रहे विकास कार्यों में पार्किंग, दुकान निर्माण और तालाब सौंदर्यीकरण के कार्य लगभग 60 प्रतिशत पूर्ण हो गये हैं। मार्च माह तक सभी कार्य पूर्ण कर लिये जायेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें