हर साल की तरह इस साल भी चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को भव्य अन्नकूट उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बृजधाम की झलक दिखाई दी। मंदिर परिसर में भव्य रूप से गोवर्धन और 56 भोग से गिरिराज की झांकी के समक्ष सजाए गए थे। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद बांटा गया, हजारों की तादाद में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे थे। महा प्रसादी में 56 प्रकार के भोग लगाए गए, जिनमें तीन प्रकार की खीर, अनेक प्रकार के भजिए, एक दर्जन से अधिक मिठाईयों के अलावा औषधीय पकवान शामिल थे।
परम्परानुसार शनिवार की सुबह 11 बजे कथा वाचक भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा सहित विठलेश सेवा समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में मंदिर परिसर के विशाल हाल में अन्नकूट दर्शन का आयोजन किया गया। उसके बाद गौ माता एवं गोवर्धन नाथ की आरती के बाज दोपहर 12 बजे से बाबा गोवर्धन नाथ जी एवं कुबेरेश्वर महादेव का प्रसादी का वितरण किया गया। यह सिलसिला लगातार आठ घंटे से अधिक समय तक जारी रहा। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
विज्ञापन
2 of 3
कुबेरेश्वर धाम में लगा श्रद्धालुओं का मेला
- फोटो : अमर उजाला
विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि सुबह से ही यहां पर समिति के कार्यकर्ताओं ने गिरिराज जी के समक्ष छप्पन प्रकार से अधिक व्यंजनों का भोग लगाया गया था। इस भोग में पोषक तत्वों वाली खाद्य सामग्री शामिल की गई। इनमें करीब एक दर्जन से अधिक प्रकार की विभिन्न प्रकार की मिठाईयों के अलावा इम्युनिटी को मजबूत करने वाली औषधीय सामग्री जैसे तुलसी, नारियल, अदरक, दही, पनीर, आंवला, पालक, मैथी, ड्राय फ्रूट, कद्दू की सब्जी आदि के पकवान शामिल थे। वहीं श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रकार की शुगर फ्री मिठाई भी बनाई गई थी।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने की ग्रहण की प्रसादी
- फोटो : अमर उजाला
आरती के बाद प्रसादी वितरण
भगवान की पूजा के बाद शनिवार दोपहर को विभिन्न मिश्रित सब्जियों, पूड़ी, कढ़ी, खीर, सेवा-नुक्ती आदि भोजन के अलावा प्रसादी का वितरण किया गया। दोपहर से चले इस भव्य अन्नकूट उत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। अन्नकूट महोत्सव में देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने गिरिराज के दर्शन किए। इस मौके पर भागवत भूषण पंडित मिश्रा ने कहा कि श्री कृष्ण को अन्नकूट का प्रसाद चढ़ाएंगी तो ये आपके लिए विशेष रूप से फलदायी होगा।