सांसद ट्रॉफी 2024 फाइनल मुकाबले के लिए मंगलवार को दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सतना पहुंचे। इन क्रिकेटर्स में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, तेज गेंदबाज आर पी सिंह और विकेट कीपर पार्थिव पटेल शामिल थे।
विज्ञापन
1 of 2
सतना पहुंचे शिखर धवन, आरपी सिंह और पार्थिव पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
सांसद ट्रॉफी 2024 फाइनल मुकाबले के लिए मंगलवार को दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सतना पहुंचे। इन क्रिकेटर्स में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, तेज गेंदबाज आर पी सिंह और विकेट कीपर पार्थिव पटेल शामिल थे।
मुकाबला सतना के डिग्री कॉलेज में हुआ। इस दौरान क्रिकेटर्स को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मंगलवार को सतना में सांसद ट्रॉफी का समापन समारोह शासकीय महाविद्यालय प्रांगण गहरा नाला में भव्य तरीके से आयोजित किया गया। इसमें जिले के सभी खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों को आमंत्रित कर किया गया था। सांसद ने कार्यक्रम को लेकर कहा कि स्टार खिलाड़ियों को बुलाने का एकमात्र उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्द्धन करना है ताकि वे बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी कर सकें।
सांसद ट्रॉफी में पहुंचे थे तीनों क्रिकेटर
- फोटो : सोशल मीडिया
शिखर धवन ने कहा कि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए मेहनत जरूरी है, लेकिन उससे पहले सपने देखना बहुत जरूरी है। सपने देखो- मेहनत करो, तरक्की जरूर मिलेगी। पार्थिव पटेल ने कहा कि खेलना बहुत जरूरी है। तेज गेंदबाज रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बड़ा सोचो, सपने देखो और उन सपनों को सच करने के लिए मेहनत करो। हमने भी सपने देखे, मेहनत की, शायद तभी आज हम यहां इस मुकाम पर हैं। तीनों ने सांसद ट्राफी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए, क्योंकि इनसे प्रतिभाओं को अवसर मिलते हैं।