फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: दिल्ली में भगदड़ के बाद सतना स्टेशन में बढ़ी भीड़, अधिकारियों ने लिया स्टेशन का जायजा

Sun, 16 Feb 2025 09:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

Mahakumbh 2025: यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रीवा कमिश्नर बी.के. जामोद, प्रभारी आईजी साकेत प्रकाश पांडेय समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने आरपीएफ थाना प्रभारी से सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली और स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से बातचीत की।
 
विज्ञापन
1 of 5
सतना स्टेशन पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में यात्रियों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बीती रात दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के सतना रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सतना स्टेशन पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सतना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

मध्य प्रदेश के सतना रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के लिए कई ट्रेनों का आवागमन होता है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रीवा कमिश्नर बी.के. जामोद, प्रभारी आईजी साकेत प्रकाश पांडेय समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने आरपीएफ थाना प्रभारी से सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली और स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से बातचीत की। साथ ही, प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

विज्ञापन

3 of 5
सतना स्टेशन पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

कुंभ यात्रियों की भीड़ से भरा स्टेशन

प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसका असर सतना रेलवे स्टेशन पर साफ देखा जा सकता है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कुंभ मेले में जाने वाली ट्रेनों में जगह कम पड़ रही है, लेकिन फिर भी श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है।

4 of 5
सतना स्टेशन पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 14 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल थे, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हुए। इस घटना के मद्देनजर सतना रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के जवान स्टेशन पर तैनात कर दिए गए हैं ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सतना स्टेशन पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

महाकुंभ में शामिल होने के लिए यात्रियों में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन भीड़ के कारण उन्हें कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगातार निगरानी बनाए हुए है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें