फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM In Maihar: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शारदा मंदिर पहुंचे CM मोहन यादव, जानिए इस मंदिर का इतिहास

Tue, 09 Apr 2024 01:48 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना/मैहर

सार

CM Mohan Yadav In Maihar News In Hindi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मैहर में मां शारदा मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश और देशवासियों के सुखी, स्वस्थ और समृद्ध होने की कामना की है। 
विज्ञापन
1 of 3
डॉ. मोहन यादव मैहर पहुंचे और मां शारदा मंदिर में पूजा-अर्चना की। - फोटो : अमर उजाला
Chaitra Navratri 2024 Maihar Devi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में दर्शन पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश और देशवासियों के सुखी, स्वस्थ और समृद्ध होने की कामना है।

मैहर जिले में नवरात्र के प्रथम दिन मां शारदा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मां के दर्शन के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं तांता लग गया। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां शारदा की उपासना कर व्रत उपवास शुरू किया। 

मैहर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2081 पिंगल नव संवत्सर की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शक्ति का यह पर्व है, नवरात्रि के पावन पर्व पर हम सब कामना करें। विक्रम संवत का आज का दिन, नए वर्ष का पहला दिन हम सभी के जीवन में मंगल ही मंगल करे, ऐसी मैं कामना करता हूं। हमारा सौभाग्य है कि आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बालाघाट आ रहे हैं।चुनाव अभियान में मोदी जी की उपस्थिति प्रदेश को नई ताकत, संबल, ऊर्जा देगी। जिस प्रकार से पूरा देश और प्रदेश मोदीमय हुआ है, उसी कड़ी में मध्यप्रदेश और जोर शोर से अपने अभियान में लगेगा। जिस प्रकार से जनता का आशीर्वाद दिख रहा है, वो निश्चित रूप से मोदी जी को मिलेगा। सब जानते हैं शक्ति के मामले में, खासकर महिलाओं के मामले में कांग्रेस की दृष्टि और कांग्रेस की भाषा क्या रहती है? कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि शक्ति का प्रताप है कि बड़े-बड़े दिग्गज अपने अपने घर से, लोकसभा क्षेत्र से नहीं निकल पा रहे हैं। अपने क्षेत्र में ही सीमित हो गए हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
डॉ. मोहन यादव मैहर पहुंचे और मां शारदा मंदिर में पूजा-अर्चना की। - फोटो : अमर उजाला
मंत्रोच्चार के साथ देवी ने धारण किए नए वस्त्र
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुबह 11:30 बजे त्रिकूट पर्वत पर स्थित मां शारदा की पूजा-अर्चना की। वहां मौजूद पंडितों ने मां का शृंगार किया। मंत्रोच्चार के साथ माता जी को नया वस्त्र धारण कराया। मुख्यमंत्री यादव ने विश्व कल्याण के लिए मां शारदा से प्रार्थना की। मां शारदा देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, प्रतिमा बागरी, सतना सांसद गणेश सिंह, मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
डॉ. मोहन यादव मैहर पहुंचे और मां शारदा मंदिर में पूजा-अर्चना की। - फोटो : अमर उजाला
नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी भीड़
मैहर के त्रिकूट पर्वत पर विराजीं मां शारदा के मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।मंगलवार सुबह पट खुलने के बाद यहां विशेष आरती हुई। पुजारी पवन महाराज ने जगत जननी मां की आरती उतारी। फिर माता शारदा के दर्शन के लिए लंबी लाइनों में खड़े भक्तों ने माथा टेककर मातेश्वरी की कृपा प्राप्ति की कामना की। अनुमान है कि नौ अप्रैल से 18 अप्रैल तक चलने वाले चैत्र नवरात्रि मेले में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु माता शारदा के दर्शन के लिए मैहर पहुंचेंगे।

आल्हा करते हैं पहला पूजन
पुजारी नितिन पांडे के मुताबिक आल्हा आज भी माता का सबसे पहले पूजन करते हैं। माता शारदा के प्रथम भक्त आल्हा हैं, जिन्हें माता ने उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर अमरत्व  का वरदान दिया था। आज भी माता शारदा के दर्शन के पश्चात आल्हा के दर्शन करना अनिवार्य माना जाता है, नहीं तो दर्शन पूर्ण नहीं होता है। आल्हा महोबा के राजा थे जो माता शारदा के सबसे बड़े भक्त माने जाते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन एवं मां शारदा मंदिर प्रबन्ध समिति ने व्यापक इन्तजाम किए हैं। रेलवे ने भी यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेनों के स्टॉपेज की सौगात दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें