फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP LS Election: सागर में मतदान को लेकर उत्साह, दूल्हा हल्दी लगाए तो फर्स्ट टाइम वोटर बग्गी पर बैठकर गए, Photos

Tue, 07 May 2024 04:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर में सुरखी विधानसभा के ग्राम गेंहूरास बुजुर्ग में हल्दी लगाए दूल्हा मतदान करने पहुंचा। मतदाताओं से वोट डालने की अपील की। वहीं, जैसीनगर में पहली बार वोट डाल रहे युवा मतदाता घोड़ा बग्गी में सवार होकर मतदान करने पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 2
हल्दी लगाए दूल्हा मतदान करने पहुंचा - फोटो : अमर उजाला

सागर लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है और मतदाता में वोट डालने की प्रति उत्साह भी नजर आ रहा है। वहीं, गर्मी को लेकर सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर काफी भीड़ नजर आ रही है। वहीं, सागर जिले की सुरखी विधानसभा के ग्राम गेंहूरास बुजुर्ग के आदर्श मतदान केंद्र-177 में हल्दी लगाए दूल्हा मतदान करने पहुंचा और मतदान किया। बता दें, ग्राम गेंहूरास बुजुर्ग के सुधांशु अहिरवार की शादी आठ मई को है। वहीं, मंगलवार सुबह हल्दी रस्म में निभाई गई। वह हल्दी रस्म के बाद मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डालकर अपना फर्ज निभाया और मतदाताओं से भी वोट डालने की अपील की।

सुरखी विधानसभा के जैसीनगर विकासखंड अंतर्गत गेहूंरास बुजुर्ग के शासकीय हाईस्कूल के मतदान केंद्र क्रमांक 177 को आदर्श मतदान केंद्र बनाया है। गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्र में छाया के लिए शादी समारोह जैसा टेंट लगाया गया है। आंगनवाड़ी विभाग द्वारा मतदाताओं की छोटे बच्चों को खेलने के लिए खिलौने की व्यवस्था की गई है। साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा ठंडा पानी की व्यवस्था की गई है।आयुष व स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक उपचार संबंधी व्यवस्था की गई है। हाईस्कूल द्वारा कूलर की व्यवस्था की गई है। भारत निर्वाचन आयोग के बीएलओ द्वारा मतदाता सुविधा काउंटर बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
घोड़ी बग्गी पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

जैसीनगर में पहली बार वोट डाल रहे युवा मतदाता घोड़ा बग्गी में सवार होकर पहुंचे मतदान करने
तस्वीरों में आप जो घोड़ा बग्गी देख रहे हैं या किसी दूल्हे की घोड़ा बग्गी नहीं, बल्कि यह तो युवा मतदाता हैं, जो पहली बार वोट डालने के लिए काफी उत्साहित हैं। जैसीनगर के नई कॉलोनी के रहने वाले यह युवा घोड़ा बग्गी में सवार होकर जैसीनगर के मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान कर मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। युवाओं ने बताया कि वह पहली बार मतदान कर रहे हैं और काफी उत्साहित हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें