फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: कपड़े की दुकानों में लगी भीषण आग, बचावकार्य के बीच में खत्म हुआ दमकल का पानी; लाखों का नुकसान

Sun, 15 Dec 2024 06:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

Rewa News: रीवा में कपड़ों की दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी का पानी बीच मिशन में ही खत्म हो गया, जिससे बचाव कार्य में और ज्यादा समय लग गया। इस घटना से नगर निगम की तैयारियों की पोल खुल गई। 
विज्ञापन
1 of 4
आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान - फोटो : अमर उजाला
रीवा शहर के सिरमौर चौराहे पर रविवार को शॉर्ट सर्किट के कारण कपड़े की एक दुकान में भीषण आग लग गई। इससे पास की एक और दुकान भी चपेट में आ गई। दमकल की गाड़ियों की कमी और पानी खत्म होने की वजह से आग बुझाने में घंटों का समय लग गया। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों में पानी भरकर राहत कार्य में मदद की। इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
 
विज्ञापन

2 of 4
आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान - फोटो : अमर उजाला
क्या है पूरा मामला
रीवा के अमहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरमौर चौराहे पर दोपहर में अचानक शॉर्ट सर्किट से एक कपड़े की दुकान संकल्प गारमेंट में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास की एक और दुकान इसकी चपेट में आ गई। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग घबरा गए।
 
विज्ञापन

3 of 4
स्थानीय लोगों आग बुझाने में की मदद - फोटो : अमर उजाला
दुकानदारों और स्थानीय लोगों की कोशिशें
दमकल की टीम के देर से पहुंचने और संसाधनों की कमी के कारण स्थानीय लोगों ने बाल्टियों में पानी भर-भरकर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की घटना में दो दुकानों का लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। दुकानदारों ने अनुमान लगाया है कि लगभग 40 से 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, नुकसान का आधिकारिक आकलन अभी जारी नहीं किया गया है।
 
विज्ञापन

4 of 4
दमकल गाड़ी का पानी राहत कार्य के बीच में हुआ खत्म हुआ - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम की तैयारियों की पोल खुली
रीवा की इस घटना ने नगर निगम प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। समय पर दमकल वाहन नहीं पहुंचे। आग बुझाने के दौरान पानी खत्म हो गया, जिससे राहत कार्य में देरी हुई। आग बुझाने में स्थानीय लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस घटना से यह साफ हुआ है कि नगर निगम की आपातकालीन सेवाओं में सुधार की सख्त जरूरत है।
 
‘स्थिति और गंभीर हो सकती थी’
नगर पुलिस अधीक्षक रितु उपाध्याय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट आग का कारण प्रतीत हो रहा है। दो कपड़ों की दुकानों में आग लगी, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। दुकानें रिहायशी इलाके के पास थीं, इसलिए स्थिति और गंभीर हो सकती थी। नुकसान का आकलन जारी है, पर यह लाखों में होने का अनुमान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें