फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: आधा समोसा खाने के बाद निकली छिपकली, खाने से बच्चे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Fri, 08 Nov 2024 03:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

Rewa News: रीवा में एक समोसे में छपकली निकल आई, जिसे खाने से बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। बच्चे के आधा समोसा खाने के बाद परिजनों को छिपकली नजर आई थी। 
विज्ञापन
1 of 3
समोसे में निकली छिपकली। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के निपनिया इलाके में एक 5 साल के मासूम ने स्कूल से घर लौटने के बाद नाश्ते में समोसा खा लिया। जिसमें मरी हुई छिपकली निकली। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने समोसे में मरी हुई छिपकली देखी तो उनके होश उड़ गए। बच्चे को तुरंत इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
बच्चा अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार की है। निपनिया निवासी पंकज शर्मा के 5 वर्षीय बेटे ने सुबह स्कूल से लौटने के बाद समोसा खाया। पंकज शर्मा ने बताया कि वे समोसा अपने बेटे के लिए लाए थे। आधा समोसा खाते ही बच्चे को उल्टी हुई और फिर वह बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे निजी वाहन से संजय गांधी अस्पताल, जहां उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
बच्चे ने खा लिया था आधा समाेसा। - फोटो : अमर उजाला
पिता पंकज शर्मा ने बताया कि उनका बेटा प्रयांश शर्मा स्कूल से लौटकर आया था। उसके लिए समोसा लेकर आए थे, आधा समोसा खाते ही उसकी हालत खराब हो गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। समोसे में पूरी मरी हुई छिपकली थी। उन्होंने कहा कि बेटे के स्वस्थ होने के बाद वे इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराएंगे। इस घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर सभी लोग हैरान हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें