फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam: मालगाड़ी के तीन वैगन पलटने के बाद डीजल लूटने की होड़, केन और बाल्टी लेकर पहुंचे गांववाले

Fri, 04 Oct 2024 05:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

रेलवे ने रात में ही डिरेल हुए दो तीन वैगन को हटाकर ट्रैक को क्लियर कर लिया। एक वैगन को उठाकर क्रेन की मदद से ऊपर रखा गया जो पूरी तरह बेपटरी होकर पलट गया था। इसी वैगन से बड़े पैमाने पर डीजल का रिसाव हुआ जिसे लूटने के लिए लोग पहुंचे थे। 
 
विज्ञापन
1 of 3
रतलाम में डीजल लेकर जा रही ट्रेन बेपटरी होने के बाद गांववाले इस तरह लूट करने लगे। - फोटो : अमर उजाला
रतलाम में बीती रात टैंकर ट्रेन के बेपटरी होने के बाद लोगों ने आपदा में अवसर ढूंढ लिया। टैंकर से गिरे हुए डीजल को उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों में होड़ मच गई। डीजल लूटने के लिए लोग बाल्टी डिब्बे और केन लेकर पहुंच गए। यहां तेल लूटने वालों का ऐसा मेला लग गया मानो पानी बांटने नगर निगम का टैंकर पहुंचा हो। वहीं लगातार भीड़ को बढ़ता देख रेलवे पुलिस ने सख्ती दिखाई और लोगों को मौके से हटाया। 
 
विज्ञापन

2 of 3
रतलाम में डीजल लेकर जा रही ट्रेन बेपटरी होने के बाद गांववाले इस तरह लूट करने लगे। - फोटो : अमर उजाला
इसके पहले रेलवे ने रात में ही डिरेल हुए दो तीन वैगन को हटाकर ट्रैक को क्लियर कर लिया। एक वैगन को उठाकर क्रेन की मदद से ऊपर रखा गया जो पूरी तरह बेपटरी होकर पलट गया था। इसी वैगन से बड़े पैमाने पर डीजल का रिसाव हुआ जिसे लूटने के लिए लोग पहुंचे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
रतलाम में डीजल लेकर जा रही ट्रेन बेपटरी होने के बाद गांववाले इस तरह लूट करने लगे। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि रात करीब 10:00 बजे भोपाल जाने वाली टैंकर ट्रेन के तीन डिब्बे बेपटरी हो गए थे। जिससे दिल्ली मुंबई रेल मार्ग का डाउनट्रेक पूरी तरह बाधित हो गया था।  ट्रेनों का परिचालन अप ट्रैक से किया जा रहा था। इसकी वजह से कई ट्रेन लेट हो गईं। हालांकि रेलवे की पूरी टीम ने सुबह 10 बजे लाइन क्लियर कर ट्रेनों की आवाजाही शुरू कर दी। इससे यात्रियों ने भी राहत की सांस ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें