स्कूल को किया गया सील।
- फोटो : सोशल मीडिया
विरोध कर परिजनों ने डायरेक्टर और प्रिंसिपल से पूछे ये सवाल?
इधर, सोमवार को मामले की जांच में लापरवाही और स्कूल में सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग को लेकर बीते सोमवार को बच्ची के परिजनों और अन्य अभिभावकों ने स्कूल का घेराव कर लिया। सोमवार सुबह मासूम बच्ची के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में अन्य अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए। जहां, उन्होंने स्कूल प्रबंधन से बच्चे बच्चियों की सुरक्षा को लेकर परिजनों ने सवाल जवाब किए, लेकिन स्कूल प्रबंधन द्वारा संतुष्टिपूर्वक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद परिजनों और अभिभावकों का आक्रोश बढ़ गया। यहां अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया और स्कूल के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गए। हंगामे की सूचना पर एसडीएम अनिल भाना, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, सीएसपी अभिनव वारंगे, आईए थाना प्रभारी वीडी जोशी बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अभिभावकों से चर्चा की, लेकिन अभिभावक स्कूल डायरेक्टर राकेश देसाई, प्रिंसिपल श्वेता विंचुरकर और क्लास टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इस बीच कुछ पेरेंट्स स्कूल के ऑफिस में घुस गए और स्कूल डायरेक्टर राकेश देसाई, प्रिंसिपल श्वेता विंचुरकर को घेर लिया। पेरेंट्स पूछने लगे कि बच्चियां स्कूल आएंगी, तो स्कूल में क्या सुरक्षा दी जाएगी? आप गारंटी लेते हो? स्कूल में ऊपरी मंजिल पर सीसीटीवी क्यों नहीं है। पेरेंट्स की मांग है कि पूरे स्कूल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। हमें भी उसकी आईडी दी जाए, ताकि हम समय समय पर बच्चों को देख सकें।