मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के एक निजी स्कूल में नर्सरी के विद्यार्थियों को 'न से नमाज', 'म से मस्जिद' और 'क से काबा' पढ़ाया जा रहा है। अभिभावक को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को सूचना दी। इसके बाद विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए वार्ड-2 स्थित बेबी कॉन्वेंट स्कूल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई अभिभावक भी मौजूद रहे। विरोध के बाद स्कूल की प्राचार्य ईए कुरैशी ने गलती स्वीकार की। उन्होंने कहा कि यह पट्टी पहाड़ा भोपाल से मंगवाया गया था। इसकी केवल एक ही कॉपी थी।