फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में मानवता शर्मसार; गर्भपात होने पर महिला की बहन से साफ कराई एंबुलेंस

Mon, 21 Feb 2022 02:31 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन

सार

मध्य प्रदेश का रायसेन जिला प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी का गृह जिला है। यहां का एक वीडियो वायरल हुआ है जो जिले में स्वास्थ्य विभाग की अमानवीयता को सामने रख रहा है। 
 
विज्ञापन
1 of 3
रायसेन में गर्भपात के बाद महिला की बहन से एंबुलेंस साफ कराई गई। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्वास्थ्य विभाग ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें गर्भपात के बाद दर्द से कराह रही महिला को संभालने के बजाय उसकी बहन एंबुलेंस में फैला खून और उल्टी साफ कर रही है। इस मामले में सीएमएचओ ने जांच के निर्देश दिए हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
महिला ने अपना नाम सविता बताया। साथ ही कहा कि उसकी बहन का गर्भपात हुआ है। - फोटो : सोशल मीडिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला गैरतगंज की रहने वाली है। रविवार को अचानक उसे पेट में दर्द उठा, जिसके बाद एंबुलेंस से रायसेन के जिला अस्पताल लाया गया। रास्ते में उसे उल्टी हो गई और ब्लड भी निकला। जब एंबुलेंस अस्पताल पहुंची तो स्ट्रेचर पर खून और उल्टी थी। इस पर उसने महिला की बहन सविता बाई से जबरदस्ती उसकी सफाई कराई। उसने सफाई होने तक जाने तक नहीं दिया। एंबुलेंस जिकित्सा हेल्थकेयर लिमिटेड की है और सीएमएचओ ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
रायसेन में एंबुलेंस की सफाई के बाद निकलती महिला। - फोटो : सोशल मीडिया
सिविल सर्जन एके शर्मा ने बताया कि घटना रविवार शाम को पांच बजे की है। गैरतगंज से एक महिला को एंबुलेंस से लाया गया था। गर्भपात के दौरान उसे उल्टी हुई होगी या ब्लड आया होगा। उसकी सफाई का मामला है। मैंने डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर से बात की है। उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों ने स्वेच्छा से सफाई की है। उन पर किसी तरह का दबाव नहीं डाला गया। यह जानकारी जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दे दी है। वह इसकी जांच करा रहे हैं। 



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें