मध्यप्रदेश का पन्ना जिला अपने बेशकीमती हीरों के लिए विश्व विख्यात है। बीते कई वर्षों से इस जिले की रत्नगर्भा धरती लोगों की किस्मत चमका रही है। हाल ही में नोएडा के एक मटेरियल सप्लायर को पन्ना की हीरा खदान में करीब 40 लाख रुपये कीमत का बेशकीमती हीरा मिला है। बीते एक सप्ताह की बात करें तो अब तक करीब 10 लोगों को खदान से 16 कीमती हीरे मिले हैं। आइए जानते हैं एक सप्ताह में पन्ना की हीरा खदान ने कितने लोगों की किस्मत चमकाई है।
अब तक निकले 16 हीरे
पन्ना जिले की खदानों से 29 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर तक करीब 16 हीरे निकले हैं। जिनका कुल वजन 45.5 कैरेट है। अब तक निकले सभी हीरों की कीमत की बात करें तो इनका मूल्य एक करोड़ रुपये से ज्यादा है। पन्ना में बीते 28 और 29 सितंबर को 35.86 कैरेट के 15 हीरे निकले थे, जिनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई थी, वहीं चार अक्टूबर को नोएडा के मटेरियल सप्लायर को 9.64 कैरेट का हीरा मिला है, जिसकी कीमत 40 लाख के आसपास बताई जा रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: Panna: नोएडा के मटेरियल सप्लायर की किस्मत चमकी, जेम्स क्वालिटी का 9.64 कैरेट का हीरा