फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्चना तिवारी: लापता बहन को ढूंढ़ने इटारसी पहुंचे भाई; रेलवे स्टेशन पर खंगाले CCTV फुटेज; जानें क्या मिला?

Tue, 12 Aug 2025 08:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

सार

Narmadapuram News: लापता बहन अर्चना को ढूंढ़ने उसके भाई इटारसी पहुंच गए। वहां उन्होंने रेलवे स्टेशन पर CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला और अर्चना का सुराग ढूंढ़ने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
1 of 4
लापता अर्चना तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कटनी निवासी और इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही 27 वर्षीय अर्चना तिवारी पिछले छह दिनों से लापता है। सात अगस्त को नर्मदा एक्सप्रेस से इंदौर से कटनी के लिए निकली अर्चना का अब तक कोई पता नहीं चला है। नर्मदापुरम पुलिस के साथ ही प्रदेश के कई जिलों की पुलिस उसकी खोज में जुटी है।

यह भी पढ़ें- Indore: इंदौर से कटनी के लिए निकली युवती लापता, इंदौर में दोस्तों व परिचितों से पूछताछ
 
विज्ञापन

2 of 4
अर्चना तिवारी ट्रेन से लापता। - फोटो : अमर उजाला
भाइयों ने खुद देखे फुटेज
जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह अर्चना के बड़े भाई अभय तिवारी अपने छोटे भाई और एक रिश्तेदार के साथ इटारसी पहुंचे। यहां उन्होंने जीआरपी थाने में बैठकर रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। करीब दो से तीन घंटे तक जीआरपी पुलिस की मौजूदगी में उन्होंने रिकॉर्डिंग देखी, लेकिन अर्चना का कोई सुराग नहीं मिला। जीआरपी टीआई संजय चौकसे ने बताया कि अब तक अर्चना के इटारसी पहुंचने के कोई फुटेज सामने नहीं आए हैं।


 
विज्ञापन

3 of 4
अर्चना तिवारी का वो सीसीटीवी फुटेज, जब को कटनी के लिए इंदौर के होस्टल से निकल रही थी। - फोटो : CCTV
नर्मदा ब्रिज के पास भी हुई थी खोज
दो दिन पहले अर्चना की आखिरी मोबाइल लोकेशन के आधार पर नर्मदा ब्रिज के आसपास एसडीआरएफ टीम ने नदी में सर्चिंग की थी, लेकिन वहां भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी। परिजन लगातार जहां से भी कोई सूचना मिलती है, वहां जाकर जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Archana Tiwari Missing: नर्मदा ब्रिज पर थी अर्चना की अंतिम मोबाइल लोकेशन, नदी में तलाश करने उतरी टीमें
 
विज्ञापन

4 of 4
अर्चना तिवारी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
मां का रो-रो कर बुरा हाल
अर्चना के भाई अभय तिवारी ने भावुक होते हुए बताया कि अर्चना बहुत अच्छी और धार्मिक स्वभाव की है। लापता होने के बाद से परिवार सदमे में है और मां की हालत बेहद खराब है। सात अगस्त को जब वह इंदौर से कटनी के लिए रवाना हुई थी, तो उसकी मां से फोन पर आखिरी बात हुई थी। उस समय उसने कहा था कि ‘मैं आ रही हूं’। अब परिवार को बस उसकी सुरक्षित वापसी का इंतजार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें