मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार सुबह बड़वानी और राजगढ़ जिले की समीक्षा बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने सांप्रदायिक घटनाओं पर कहा कि अपन तो आएंगे और जाएंगे। समाज यही रहने वाला है। इसमें अगर खाई पैदा हुई तो वह समाज के लिए घातक होगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में खरगोन, सेंधवा (बड़वानी) और अन्य जगहों पर सांप्रदायिक घटनाओं पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अफसरों से कहा कि 'अपन (सरकार) तो आएंगे और जाएंगे। समाज यही रहने वाला है। अगर इसमें किसी तरह खाई पैदा हुई तो वह समाज के लिए घातक होगा। समाज को तोड़ने वालों और समुदायों के बीच खाई पैदा करने वाली की साजिश को विफल करें।'