फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मां से दुष्कर्म, कार्रवाई नहीं होने से आहत बेटे ने दी जान, लोगों ने पुलिस के सामने आरोपी का घर तोड़ा

Sat, 21 Mar 2026 08:30 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

देवास के भीकूपुरा में दुष्कर्म प्रकरण में कार्रवाई न होने से आहत 17 वर्षीय युवक ने कीटनाशक पीकर जान दे दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर आरोपी के घर पर हमला किया। पत्थर और हथौड़ों से घर में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने भारी बल तैनात किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
1 of 3
देवास में भीड़ ने दुष्कर्म के आरोपी का घर तोड़ दिया। - फोटो : अमर उजाला
देवास जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भीकूपुरा में शनिवार को 17 वर्षीय युवक की मौत ने पूरे क्षेत्र में तनाव और आक्रोश पैदा कर दिया। जानकारी के अनुसार, युवक की मां के साथ खेत में दुष्कर्म हुआ था। परंतु शुक्रवार रात को परिवार द्वारा पुलिस थाना उदयनगर में प्रकरण दर्ज कराने की कोशिश के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई, जिससे परिवार और ग्रामीण अत्यंत आहत हुए।

शनिवार सुबह युवक ने कीटनाशक पी लिया। उसे उपचार के लिए बागली अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने शव को ग्राम भीकूपुरा में पूंजापुरा-बागली मार्ग पर रखकर चक्का जाम किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

 
विज्ञापन

2 of 3
गुस्से में लोगों ने आरोपी के घर पर हमला बोल दिया। - फोटो : अमर उजाला
गुस्से से भड़की भीड़
गुस्साई भीड़ ने आरोपी सुनील मालवीय के घर पर हमला बोल दिया। पत्थर फेंके गए। हथौड़े से घर तोड़ा गया। वहीं आरोपी की बाइक भी जलाने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने लोगों को रोक लिया। पुलिस और ग्रामीणों में बहस भी हुई। ग्रामीणों की मांग थी कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उसका मकान बुलडोजर से ध्वस्त किया जाए। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। एएसपी यातायात हरनारायण बाथम, बागली एसडीओपी संजय सिंह बैस और उदयनगर थाना टीआई सीएल रायकवार सहित अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए चक्काजाम भी कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
ये था मामला
बाथम ने बताया कि महिला से दुष्कर्म का मामला था। परिजन रात में मामला दर्ज कराने पहुंचे थे। पर जांचस्तर की महिला पुलिसकर्मी मौके पर नहीं थी। हमने बागली से महिला पुलिसकर्मी को बुलवाया। पीड़ित वापस थाने पहुंचे थे तभी उनके साथ आया युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसे बागली अस्पताल ले जाया गया, पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों की मांग है कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। उसका घर तोड़ा जाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्ता कर लिया है। एसडीएम से बात की गई है। मकान की जांच की जा रही है। कुछ अवैध पाया जाता है तो कार्रवाई होगी। जहां तक पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप है, उस बारे में वरिष्ठों को अवगत करा दिया है। 

देखें वीडियो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें