फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election News: इंदौर-उज्जैन जिला पंचायत के लिए भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी, जानिए कौन किस वार्ड से है प्रत्याशी

Mon, 06 Jun 2022 12:12 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पंचायत चुनावों की सरगर्मी तेज होने लगी है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 जून है। इस बीच भाजपा ने जिला पंचायत इंदौर व इंदौर जिले की जनपद पंचायतों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। उज्जैन जिला पंचायत की सूची भी जारी कर दी है। 
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की हलचल तेज होने लगी है। पंचायत चुनावों के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 6 जून है। दोपहर तीन बजे तक आवेदन जमा किए सकेंगे। अब तक पंच, सरपंच, जनपद सदस्य तथा जिला पंचायत सदस्य के लिए 3188 नामांकन पत्र भरे जा चुके हैं। 10 जून तक नामवापसी हो सकेगी।
विज्ञापन

2 of 7
जनपद पंचायत देपालपुर - फोटो : सोशल मीडिया
जनपद पंचायत देपालपुर में भाजपा उम्मीदवार।
विज्ञापन

3 of 7
जनपद पंचायत सांवेर - फोटो : सोशल मीडिया
जनपद पंचायत सांवेर में भाजपा उम्मीदवार। 

4 of 7
जनपद पंचायत इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया
जनपद पंचायत इंदौर में भाजपा उम्मीदवार। 
विज्ञापन

5 of 7
जनपद पंचायत महू - फोटो : सोशल मीडिया
जनपद पंचायत महू में भाजपा उम्मीदवार। 
विज्ञापन

6 of 7
जिला पंचायत इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया

पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत के 17 सदस्य,  इंदौर जनपद, महू, देपालपुर और सांवेर की 100 ग्राम पंचायतों, 331 पंचायतों तथा 4460 वार्ड (पंच) के लिए नामांकन भरे जाने हैं। इसके लिए भाजपा व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ लगाचार मंथन चल रहा है। भाजपा में तो दो दिन पहले ही पर्यवेक्षकों ने बंद लिफाफे में संभावित प्रत्याशियों की सूची चुनाव प्रभारी को सौंपी थी जिसके बाद रविवार को प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद अजा महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इसी कड़ी में जिला पंचायत के 17 वार्डों के दो प्रमुख अजा महिला वार्ड 10 से श्यामुबाई परमार व वार्ड 12 से रीना मालवीय को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 11 अजा मुक्त है और यहां से सुनीता पति संतोष सिसोदिया प्रत्याशी है। कहा जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष इन्हीं तीनों से कोई एक चुना जाएगा। इसी तरह जनपद पंचायत इंदौर, देपालपुर, सांवेर व महू से 25-25 वार्डों पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। हालांकि कुछ जनपद पंचायतों के कुछ वार्डों में प्रत्याशियों के नाम तय नहीं किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जिला पंचायत उज्जैन - फोटो : सोशल मीडिया

उज्जैन में भी भापा ने जिला पंचायत के 21 वार्डों के लिए 20 वार्डों में प्रत्याशी घोषित किए हैं। भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला ने बताया कि वार्ड 1 से शोभाराम मालवीय, 2 से शंकर सिंह दाऊडखेड़ी, 3 से सीमा सतीश मालवीय, 4 से अमरसिंह पुरालाल आंजना, 5 से कीर्ति कुमार्डी, 6 से डॉ. अजीता परमार, 7 से ईश्वर जिगर, 8 से ओम राजोरिया, 9 से जितेंद्र नायक, 10 से ईश्वरसिंह कालूसिंह चौहान, 11 से रानुकुंवर महेन्द्रसिंह चुड़ावत, 12 से नारायणसिंह भैरूसिंह सिसौदिया, 13 से विष्णूबाई ओमप्रकाश शर्मा, 14 से राधिका गजेन्द्रसिंह, 15 से शारदाबाई राकेश चन्द्रवंशी, 16 से हेमु रणछोड़ गुजराती, 17 से बालाराम खींची, 19 से गट्टाकुंवर भगवानसिंह रामप्रसाद पण्ड्या, 20 से श्यामुबाई मांगीलाल मोरी प्रत्याशी बनाए गए हैं। वार्ड 18 में प्रत्याशी तय नहीं हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें