फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narmadapuram: कमलनाथ पहुंचे नर्मदापुरम, कहा- विकास के लिए विजन चाहिए, टेलीविजन वाले सीएम कुछ न कर पाएंगे

Tue, 27 Sep 2022 04:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

सार

Narmadapuram:  कमलनाथ पहुंचे नर्मदापुरम, कहा- विकास के लिए विजन चाहिए, टेलीविजन वाले सीएम कुछ न कर पाएंगे Narmadapuram: Kamal Nath reached Narmadapuram, said- vision is needed for development, CM with television will not be able to do anything
 
विज्ञापन
1 of 3
कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ नर्मदापुरम पहुंचे। वे यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करने आए थे। उन्होंने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने 18 साल के कामकाज का हिसाब भी मांगा। कहा कि शहर का विकास करने के लिए विजन की जरूरत होती है, टेलीविजन वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यह काम नहीं कर सकते।

'नर्मदा मैया की जय' के नारे के साथ कमलनाथ ने अपना संबोधन शुरू किया था। कमलनाथ ने कहा कि नर्मदापुरम पवित्र ऐतिहासिक शहर है, मां नर्मदा का शहर है, लेकिन इसको उसकी प्रतिष्ठा के अनुरूप विकसित नहीं किया गया है। शहर का विकास करने के लिए विजन की जरूरत होती है, टेलीविजन वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यह काम नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 18 साल के कार्यकाल में प्रदेश को किसान आत्महत्या में नंबर वन बना दिया है, महिलाओं पर अत्याचार में नंबर वन बना दिया है और बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया है। मुख्यमंत्री अपने 18 साल के कामकाज का हिसाब जनता को दें। 
 
विज्ञापन

2 of 3
कमलनाथ ने नर्मदापुरम में नर्मदा को प्रणाम किया। - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि मैं सीएम शिवराज से पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने की कोशिश ना करें, सच्चे राष्ट्रवादियों की पार्टी कांग्रेस पार्टी है। भाजपा वाले बता दें कि इनके परिवार में कौन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी था। कांग्रेस में स्वतंत्रता सेनानियों की लंबी परंपरा है। शिवराज सिंह चौहान सिर्फ झूठ, घोषणा, कलाकारी और ध्यान मोड़ने की राजनीति कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान से सबसे बड़ा सवाल मैं यह पूछना चाहता हूं कि प्रदेश के लाखों बेरोजगारों को रोजगार कैसे मिलेगा? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौजवानों से वादा किया था कि वे हर साल दो करोड़ रोजगार देंगे। उन्होंने कहा था कि किसानों की आमदनी दुगनी कर देंगे। लेकिन इस विषय में सरकार ने कुछ नहीं किया, इसलिए यह राष्ट्रवाद की राजनीति करते हैं। चीन और पाकिस्तान की बात करते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
नर्मदापुरम पहुंचे कमलनाथ का कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। - फोटो : सोशल मीडिया
कमलनाथ ने कहा कि भारत की संस्कृति लोगों को जोड़ने की है। हम दिल जोड़ते हैं, रिश्ते जोड़ते हैं, संबंध जोड़ते हैं। कांग्रेस की संस्कृति लोगों को जोड़ने की संस्कृति है। आज इस संस्कृति पर हमला हो रहा है। जब मैं मुख्यमंत्री बना तो मैंने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया, 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली दी, युवाओं को रोजगार देने की पहल की। आज का नौजवान ठेका और कमीशन नहीं चाहता वह रोजगार चाहता है। शिवराज सिंह चौहान नौजवानों को बताएं कि वह उन्हें रोजगार क्यों नहीं दे रहे हैं? कमलनाथ ने कहा कि 12 महीने बाद प्रदेश की जनता मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस का झंडा फहराएगी। उन्होंने कहा कि आप कांग्रेस को वोट मत देना कमलनाथ को वोट मत देना लेकिन सच्चाई को वोट देना।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें