मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के गूंज बंधा गांव में मतपेटी लूटने की फिराक में खड़ी भीड़ ने तहसीलदार पर पत्थरों से हमला कर दिया। उनकी गाड़ी के कांच फोड़ दिए गए।
विज्ञापन
1 of 3
मतपेटी लूटने की फिराक में खड़ी भीड़ ने तहसीलदार पर पत्थरों से हमला कर दिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के गूंज बंधा गांव में मतपेटी लूटने की फिराक में खड़ी भीड़ ने तहसीलदार पर पत्थरों से हमला कर दिया। उनकी गाड़ी के कांच फोड़ दिए गए। तहसीलदार को भी गंभीर चोट आई है। घटना में आबकारी अधिकारी भी घायल हो गई हैं। जिन्हें अंबाह के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
2 of 3
उपद्रवियों ने गाड़ी के शीशे फोड़ दिए।
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक मुरैना जिले के गूंज बंधा गांव में उपद्रवियों द्वारा मतपेटियों को लूटे जाने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना पाकर तहसीलदार राजकुमार नागोरिया और आबकारी अधिकारी निधि जैन भी मौके पर पहुंच गए और उपद्रवियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने तहसीलदार पर हमला कर दिया। जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है।
पुलिस फोर्स ने उपद्रवियों को खदेड़ा और मत पेटियों को अपने कब्जे में लिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
मतपेटी लूटने की फिराक में खड़ी भीड़ ने तहसीलदार राजकुमार नागोरिया पर पत्थरों से हमला कर दिया। उनकी गाड़ी के कांच फोड़ दिए गए। घटना में आबकारी अधिकारी निधि जैन भी घायल हो गई हैं। घटना की सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर रवाना हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर फोर्स के साथ रवाना हो गए और उसके बाद पुलिस फोर्स ने उपद्रवियों को खदेड़ा और मत पेटियों को अपने कब्जे में लिया।