फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गंजबासौदा विधायक की कार ट्रक से टकराई, सास की मौत, लीना जैन समेत चार घायल

Thu, 08 Sep 2022 01:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा MP News: गंजबासौदा विधायक की कार दुर्घटनाग्रस्त, सास की मौत, लीना जैन समेत चार घायल,गाय को बचाते समय हुआ हादसा

सार

गंजबासौदा से भाजपा विधायक लीना जैन की कार एक गाय को बचाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में विधायक की सास की मौत हो गई, जबकि लीना जैन समेत चार लोग घायल हैं।
विज्ञापन
1 of 3
गंजबासौदा विधायक लीना जैन की कार दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश की भाजपा विधायक लीना जैन की कार बुधवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क हादसे में विधायक समेत चार लोग घायल हुए हैं जबकि विधायक लीना जैन की सास की मौत हो गई है। घटना की जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। जानकारी के अनुसार विधायक लीना जैन अपनी सास और अन्य रिश्तेदारों के साथ ग्यारसपुर के एक मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी, तभी रास्ते में एक गाय को बचाते समय उनकी कार ट्रक से जा टकराई। पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय ने बताया कि हादसा बुधवार रात 10 से 11 बजे के बीच बगरोद चौराहे के पास हुआ।
 
विज्ञापन

2 of 3
घायलों का इलाज विदिशा मेडिकल कॉलेज में जारी है। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वैभव जैन ने कहा कि घायलों को विदिशा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। जहां कार सवार प्रेम बाई जैन (85) की इलाज के दौरान मौत हो गई। पारिवारिक के लोगों के अनुसार मृतक विदिशा के गंजबासौदा से विधायक लीना जैन की सास थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
गाय को बचाने के चक्कर में कार ट्रक से जा टकराई। - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधायक और चार अन्य घायलों की हालत गंभीर नहीं है। वहीं विधायक के पति ने कहा कि वे पर्युषण उत्सव के दौरान ग्यारसपुर के एक मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। जिस वाहन में लीना जैन और उनकी मां यात्रा कर रहे थे, उसके पीछे उनकी कार थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें