पशुपतिनाथ सवारी में लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सुसज्जित रथ में रजत प्रतिमा को विराजित कर श्रृंगार किया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बाद भगवान पशुपतिनाथ की रजत प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर आरती की गई, जिसके बाद उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक विपिन जैन, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने रथ को खींचकर सवारी का शुभारंभ किया। शाही सवारी में बाहर से आए कलाकारों ने भगवान का स्वांग धर धार्मिक गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसे सभी ने सराहा।