दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर संबंध बनाने वाले मध्य प्रदेश के कथित भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। उनका आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मनोहरलाल और उनकी महिला साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने उनकी सीसीटीवी में कैद हुई कार को भी जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है पुलिस ने महिला की पहचान कर ली है। दोनों को तलाश किया जा रहा है। वहीं, भाजपा ने भी मनोहरलाल को पार्टी का नेता या कार्यकर्ता मानने से भी इनकार कर दिया है। साथ ही खुद धाकड़ समाज ने भी मनोहरलाल से किनारा कर उन्हें दायित्वमुक्त कर दिया है। वहीं, वीडियो वायरल होने को लेकर भी एक बड़ी बात सामने आई हैं। आइए, अब सिलसिलेवार तरह से जानते हैं यह मामले में अब तक क्या हुआ है।
सबसे पहले जानिए पूरा मामला?
दरअसल, मंदसौर जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 से निर्वाचित भाजपा समर्थित सदस्य के पति और कथित भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का एक अश्लील वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह वीडियो बीती 13 मई को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। वीडियो में मनोहरलाल धाकड़ अपनी कार (MP-14-CC-4782) से एक महिला के साथ उतरते हैं। इस दौरान महिला ने कपड़े नहीं पहने होते हैं। कार से उतरे के बाद दोनों एक्सप्रेसवे पर शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर देते हैं। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। बाद में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह पूरा घटनाक्रम सामने आता है। डीआईजी के निर्देश पर मंदसौर की भानपुरा पुलिस मनोहरलाल धाकड़ और उनकी महिला मित्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू करती है।
कैसे वायरल हुआ वीडियो?
मनोहरलाल धाकड़ और उनकी साथी महिला का अश्लील वीडियो एनएचएआई के कर्मचारियों द्वारा वायरल किया गया है। एनएचएआई के कर्मचारियों ने धाकड़ को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी। लेकिन, बात नहीं बनने पर कर्मचारियों ने वीडियो लीक कर दिया। यह जानकारी धाकड के पारिवारिक सदस्य ने पुलिस को दी है। अब पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।
(नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर जानें ब्लैकमेलिंग का पूरा खेले)
नेता ने सड़क पर संबंध बनाए, NHAI कर्मचारी पहुंचे, फिर चला लेन-देन का खेल; बात नहीं बनी तो वायरल की करतूत