मध्य प्रदेश के मंदसौर में हुए हादसे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में बची महिला मायाबाई ने घटना के बारे में बताया। उनका कहना है कि बाइक सवार के सामने आने के बाद कार का नियंत्रण बिगड़ा और सभी कुएं में जा गिरे।
विज्ञापन
1 of 6
हादसे के बाद राहत कार्य में जुटे कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के मंदसौर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यात्रियों से भरी कार कुएं में जा गिरी। 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें कार सवार आठ लोग, एक बाइक सवार और एक युवक वो भी शामिल है, जो इन्हें बचाने के लिए कुएं में उतरा था।
विज्ञापन
2 of 6
हादसे के बाद कुएं से निकाली गई कार
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद कार को निकाल लिया गया है। उसकी हालत देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। डिप्टी सीएम की मानें तो कार में बच्चों समेत 16 लोग सवार थे। सभी शादी समारोह में शामिल होकर माताजी के दर्शन करने जा रहे थे। कार की रफ्तार भी तेज थी। मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र ग्राम काचरिया में मोड़ पर कार के सामने अचानक बाइक आ गई। इससे कार चालक घबरा गया और बाइक सवार को रौंदते हुए कार दूसरी दिशा में मोड़ दी। वहां बिना मुंडेर का बड़ा कुआं था, जिसमें पूरी कार समा गई। इधर कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गोबर सिंह निवासी सीतामऊ जिला मन्दसौर की मौके पर मौत हो गई थी। ये हादसे की पहली मौत थी।
हादसे की सूचना के बाद क्रेन से राहत कार्य शुरू किया गया
- फोटो : अमर उजाला
चीख पुकार मची तो लोग मदद को पहुंचे
कार जैसे ही कुएं में गिरी तो तेज आवाज हुई। आसपास के लोग चीखते हुए कुएं की तरफ भागे। किसी ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने भी मदद करने की कोशिश की पर कुंआ काफी गहरा होने से वे कुछ नहीं कर सके। ऊपर से पानी में डूबी कार दिख रही थी। इधर लोगों को बचाने के लिए एक युवक मनोहर सिंह कुएं में उतरा, पर जहरीली गैस से वो भी वापस नहीं आ सका। इधर पुलिस टीम ने मौके पर क्रेन बुलवाई और खाट डालकर घायलों को निकालने की कोशिश की। पहले प्रयास में बच्चे समेत चार लोगों को निकाल लिया गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
4 of 6
हादसे में बचाई गई मायाबाई ने घटना की असल वजह बताई
- फोटो : अमर उजाला
घायल ने बताई हादसे की वजह
घटना में घायल महिला माया बाई ने बताया कि वह रतलाम जिले के गांव खोजनखेड़ा में एक शादी समारोह में आए थे, यहां से सभी कार क्रमांक एमपी 09 डब्ल्यूसी 2452 में सवार होकर नीमच जिले के मनासा तहसील में स्थित आंतरी माताजी मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। कार में चालक सहित 13 लोग सवार थे। तभी करीब 1 बजे ग्राम काचरिया कदमाला में सामने से आ रही बाइक से कार टकरा गई। इससे कार असंतुलित होकर सड़क किनारे बने कुएं में जा गिरी। इसके बाद हमें कुछ नहीं पता। अभी बताया जा रहा है कि हम चारों को छोड़ सभी की मौत हो गई है। बता दें कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान देवेंद्र पिता मनोहर गेहलोद (10) निवासी हरिया खेड़ी जिला उज्जैन, मुकेश पिता बगदीराम कीर (28) निवासी जोगी पिपलिया थाना बड़ावदा जिला रतलाम, माया पति बलराम कीर (26) निवासी पिपलियाडाबी थाना उन्हेल जिला उज्जैन और प्रियांशी पिता बलराम (3) निवासी पिपलिया डाबी थाना उन्हेल उज्जैन को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां सभी घायलों का उपचार जारी है।
कार गैस से चल रही थी, उसी गैस ने ली अधिकांश जानें
बताया जा रहा है कि कार गैस से चलाई जा रही थी। कार कुएं में गिरने के बाद कार से गैस का रिसाव होने लगा, जिससे दम घुटने के कारण भी अधिकांश मौतें हुई हैं। रेस्क्यू के दौरान प्रशासन ने जब एसडीआरएफ टीम के जवान को ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ कुएं में उतारा गया, उसके बावजूद गैस रिसाव के कारण उसको घबराहट होने लगी और उसको तुरंत बाहर निकलना पड़ा।
डिप्टी सीएम भी मौके पर डटे रहे
मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के काचरिया चौपाटी पर हादसे की खबर मिलते ही पुलिस के साथ डीआईजी मनोज कुमार सिंह सहित मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद सहित कई अफसर भी मौके पर पहुंच गए थे। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी घटनास्थल पहुंचे और जानकारी ली। पूरे राहत कार्य के दौरान वे वहीं डटे रहे। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि पूरे घटनाक्रम की प्रशासनिक जांच के आदेश जारी किए गए हैं। पीड़ित परिवारों को तत्काल शासकीय सहायता और आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके साथ ही बताया गया कि मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सहायता राशि मुहैया कराई गई है।
मंदसौर जिले में कुएं के आसपास लगी भीड़, और क्रेन से लोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं.
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम सामने आ गए हैं। हादसे में मनोहर सिंह पिता शीतल सिंह - (जिन्होंने बचाव के दौरान अपनी जान गवाई) निवासी संजीत जिला मन्दसौर, गोवर्धन पिता देवीसिंह राजपूत (मोटरसाइकिल सवार) निवासी सीतामऊ जिला मन्दसौर के साथ कार सवार बलराम पिता हेमराज (25) निवासी डाबी पिपलिया उन्हेल उज्जैन, नागु सिंह पिता उदा पटेल (35) निवासी जोगी पिपलिया रतलाम, रामी बाई पति पूरालाल कीर (60) निवासी खोजन खेड़ा रतलाम, कान्हा पिता मानसिंह कीर (40) निवासी जोगी पिपलिया बड़ावदा रतलाम, श्यामलाल पिता पूरा लाल कीर (30) निवासी खोजन खेड़ा रतलाम, आशा पति राकेश कीर (30) निवासी खोजन खेड़ा रतलाम, मंगू बाई पति दुल्ला जी कीर (50) निवासी खोजन खेड़ा रतलाम, धर्मेंद्र सिंह पिता मदन सिंह राजपूत (39) निवासी खोजन खेड़ा थाना बड़ावदा जिला रतलाम, पवन पिता दुल्ला जी कीर (30) निवासी खोजन खेड़ा रतलाम, मधु पति मनोहर गहलोत जाति कीर (30) निवासी हरिया खेड़ी उज्जैन के रूप में पहचान की गई।