मंदसौर में रविवार देर रात आपसी रंजिश ने खूनी मोड़ ले लिया। शहर के नरसिंहपुरा इलाके में बेखौफ बदमाशों ने 19 साल के एक युवक पर सरेराह चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना बर्बर था कि युवक की आंतें तक शरीर से बाहर निकल आईं। सोमवार सुबह इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद पूरे शहर में तनाव फैल गया। आक्रोशित समाज के लोगों ने गांधी चौराहे पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपियों के घर ढहाने की मांग की।
महीने भर से चल रहा था विवाद
जानकारी के अनुसार, नरसिंहपुरा निवासी अरुण (19) और आरोपी पक्ष के बीच पिछले करीब एक महीने से विवाद चल रहा था। रविवार रात करीब 11 बजे जब दोनों पक्ष आमने-सामने आए, तो बात गाली-गलौज से शुरू होकर खून-खराबे तक जा पहुंची।
ये भी पढ़ें-
जल्लाद बना बेटा: लाचार मां को कुल्हाड़ी से काट डाला, उसकी सेवा करते-करते थके बेटे की खौफनाक करतूत