घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज।
- फोटो : अमर उजाला
घायलों में सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के
हादसे में घायल हुए लोगों की संख्या 24 से ज्यादा है। ऐसे में पुलिस अब तक सभी घायलों की भी पहचान नहीं कर पाई है। अत जिन घायलों की पहचान हुई हैं उनमें नगीना साहू पति उमाशंकर साहू (45) बीबीपुर, शिवशंकर पिता गया प्रसाद (27) इलाहाबाद, रेखा गुप्ता पति संतोष गुप्ता (40) जौनपुर, प्रियांशी गुप्ता पिता संतोष गुप्ता (7) संभलगंज, कन्हैया लाल पिता रामदेव (65) जौनपुर, अजय कुमार साहू जौनपुर, गीता साहू पत्नी अजय कुमार साहू जौनपुर, अब्दुल रकीब, प्रतापगढ़, सुफियान प्रतापगढ़, आरवी पिता अजय कुमार साहू (5) जौनपुर और आरुषि पिता अजय कुमार साहू (7) जौनपुर, सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वहीं, प्रवीण रामकुमार श्रीवास नागपुर, प्रमोद रामकुमार श्रीवास नागपुर और सरिता यादव पति प्रदीप कुमार यादव बदलापुर, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। मप्र के रीवा जिले का रहने वाले अजय कुमार गुप्ता पिता उमेश कुमार गुप्ता भी हादसे में घायल हुए हैं। अन्य घायलों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
सीएम यादव ने जताया दुख
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स कर लिखा- मैहर जिले में ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर होने से नौ यात्रियों के असमय काल कवलित होने का समाचार अत्यंत ही दु:खद एवं हृदय विदारक है। बाबा महाकाल से दिवंगतों की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। दुःख की इस घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है एवं मृतकों के परिजनों को नियमानुसार शासन की ओर से आर्थिक सहायता की जाएगी।
यूपी के सीएम ने जाहिर की शोक संवेदना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश के मैहर में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। मध्य प्रदेश प्रशासन से संपर्क स्थापित कर पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।