मध्य प्रदेश के हरदा जिले में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी सुनील कोरकू को रविवार सुबह गिरफ्तार किया था। पकड़े जाने के डर से उसने जहर खा लिया।
दअरसल, 23 सितंबर को आरोपी सुनील हरदा जिले के छीपाबड़ में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। आरोपी के घने जंगल में छिपे होने की जानकारी सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने नाइट विजन और थर्मल सेंसर से युक्त ड्रोन कैमरों से उसकी तलाश की थी, लेकिन फिर भी सफलता नहीं मिली थी। छह थानों की पुलिस और करीब 200 पुलिसकर्मी आरोपी को लगातार तलाश कर रहे थे। इसी बीच शनिवार तो पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रहटगांव थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। पुलिस की टीमें रात भर उसे तलाश करती रहीं। रविवार सुबह नजरपुरा गांव में खेत में छिपा आरोपी सुनील पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया, पुलिस के डर से उसने ही जहर खा लिया।