फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: दीयों की रोशनी से जगमगा उठा उज्जैन, शिप्रा नदी के तट पर जलाए 11 लाख से ज्यादा दीये, गिनीज बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड

Tue, 01 Mar 2022 10:22 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

महाकाल की नगरी उज्जैन मंगलवार रात की दीयों की रोशनी से जगमगा उठी। शिप्रा नदी के विभिन्न घाटों पर 11 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ। इसके पहले नौ लाख दीये एक साथ जलाने का रिकॉर्ड अयोध्या के नाम था। 
विज्ञापन
1 of 8
दीयों की रोशनी से जगमगा उठे शिप्रा के घाट - फोटो : सोशल मीडिया
धर्म नगरी उज्जैन महाशिवरात्रि पर लाखों दीपों से जगमदा उठी। 21 लाख से ज्यादा दीप जलाकर उज्जैन ने विश्व रिकॉर्ड बनाया। शिप्रा नदी के तट पर 11 लाख 71 हजार 78 दीप जलाए गए। पहला दीपक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जलाया। इस दौरान रंगारंग आतिशबाजी भी की गई। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने इसे दीपों का सबसे बड़ा प्रदर्शन बताकर उज्जैन का नाम दर्ज किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
शिप्रा नदी के तट पर रहा दीवाली सा नजारा - फोटो : सोशल मीडिया

मंगलवार को उज्जैन का हर नागरिक विश्व कीर्तिमान का साक्षी बना। जिस उत्सव की कल्पना बीतें दिनों की गई थी वह मंगलवार शाम को साकार हुआ और 21 लाख से ज्यादा दीप पूरे शहर में जलाए गए। इसके पहले अयोध्या में नौ लाख 41 हजार 551 दीप जलाकर रिकॉर्ड बनाया गया था लेकिन उज्जैन ने इस रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रचा। शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव के नाम से आयोजन हुआ जिसमें 20 हजार से अधिक लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

3 of 8
ड्रोन कैमरों से इस तरह नजर आया शिप्रा के घाटों का नजारा - फोटो : सोशल मीडिया
इस दीपोत्सव का विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म समेत टीवी चैनलों पर प्रसारण किया गया। इतना ही नहीं कार्यक्रम खत्म होने के बाद खाली बोतलें और दीये नगर निगम की टीम ने एकत्र कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता ने विश्व का सबसे बड़ा जीरो वेस्ट कार्यक्रम होने का दावा किया और कहा कि उपयोग हुए सभी दीयों को रिसाइकल कर एक बड़ा दीया बनाया जाएगा। तेल की बोतलों से गमले, कुर्सियां बनाई जाएंगी। 

4 of 8
महाकार मंदिर के प्रवेश द्वार की सीढ़ियों पर दीप जलाते स्वयंसेवक - फोटो : सोशल मीडिया
उज्जैन के पांच घाटों पर 11 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। 6222 ब्लॉक में दीये रखे गए थे। शाम 6.35 से 7 के बीच करीब 12 हजार से अधिक लोगों ने दीये जलाए। शाम 7 बजे क्षेत्र की लाइट बंद कर ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी की गई।  फोटो-वीडियोग्राफी की गई।
विज्ञापन

5 of 8
सीएम शिवराज सिंह ने पत्नी साधना सिंह के साथ जलाए 11 दीपक - फोटो : सोशल मीडिया
सायरन बजने के बाद स्वयंसेवकों ने दीपक जलाना शुरू किए थे। सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ 11 दीपक जलाए। यहां पांच ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। रामघाट से लेकर भूखी माता घाट तक लोगों की भीड़ जमा रही। महज 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 दीये जलाए गए।  यहां गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की पांच सदस्यीय टीम भी मौजूद रही। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने इसकी घोषणा भी कर दी है।
विज्ञापन

6 of 8
महाकाल के दर्शन करने पहुंचे सीएम शिवराज। पत्नी साधना सिंह भी रहीं साथ - फोटो : सोशल मीडिया

इधर महाशिवरात्रि पर भगवान महाकाल के दर्शन के लिए भी लाखों श्रद्धालु पहुंचे। दोपहर तक जो आंकड़ा दो लाख के पार पहुंच गया था वह रात तक और बढ़ गया। शाम को मुख्यममंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ उज्जैन पहुंचे। महाकाल दर्शन कर उन्होंने महाकाल मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया। सीएम शिवराज ने कहा कि उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर के विस्तार का कार्य पूर्ण होने पर भव्य, दिव्य एवं अलौकिक स्वरूप सामने आएगा। मंदिर परिसर के विस्तार में श्रद्धालुओं को सुविधा भी पहले से ज्यादा मिलेगी। महाकाल से प्रार्थना है कि हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। रात आठ बजे तक मिली जानकारी के अनुसार करीब साढ़े चार लाख लोग दर्शन कर चुके थे। दर्शनार्थियों के पहुंचने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।  
 
विज्ञापन

7 of 8
घाट पर दीपक जलाने के लिए पहुंचे स्वयंसेवक - फोटो : सोशल मीडिया
निर्धारित समय पर शिप्रा नदी के घाटों पर दीपक जलाने के लिए स्वयंसेवक पहुंचे। सायरन बजते ही दीपक जलाए गए। 
विज्ञापन

8 of 8
महाकाल मंदिर के परिसर में दीप जलाते स्वयंसेवक - फोटो : सोशल मीडिया
महाकाल मंदिर के परिसर में भी दीप जलाए गए। यहां स्वयंसेवकों ने विभिन्न आकृतियां बनाकर दीप जलाए और कुछ ही देर में मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमग हो उठा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें