मध्य प्रदेश के छतरपुर में गौसेवा परिवार की टीम की सक्रियता की वजह से बंदर की जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन
2 of 3
छतरपुर में चौक बाजार के पास करंट लगने से बंदर गिरकर घायल हो गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
छतरपुर शहर के चौक बाजार स्थित नंदी वाला मंदिर के पास एक छोटा बंदर बिजली के तारों से खेल रहा था। करंट लगा और वह जमीन पर आ गिरा। मुंह से खून आने लगा। पैर में भी फ्रेक्चर था। चल भी नहीं पा रहा था। तब गौसेवा परिवार की टीम सक्रिय हुई और वेटरनरी डॉक्टर से इलाज कराकर उसकी जान बचाई।
छतरपुर में बंदर का इलाज करते हुए डॉक्टर।
- फोटो : social media
गौसेवा परिवार टीम के रविराज सिंह का कहना है कि आम तौर पर बंदर जैसे जानवरों को बचाने कोई आगे नहीं आता। जब मुझे सूचना मिली तो बंदर को अस्पताल ले गया। वहां वेटरनरी डॉक्टर दिनेश गुप्ता से उसका इलाज कराया। अब इस छोटे बंदर की देखरेख पूरी तरह स्वस्थ होने तक गौसेवा परिवार ही करेगा।