फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश चुनाव: सालाना आय में नेताओं से आगे निकली उनकी पत्नियां

Sat, 10 Nov 2018 04:15 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
शिवराज सिंह-साधना सिंह
मध्यप्रदेश चुनाव में उतरे दिग्गजों की कमाई की बात हो तो बड़े नेताओं की पत्नियां उन पर भारी पड़ती नजर आ रही हैं। चुनाव आयोग में जमा किए गए शपथ पत्र बताते हैं कि भाजपा हो या कांग्रेस, दोनों ही पार्टियों में ऐसी नेता-पत्नियों की कमी नहीं जिनकी आय अपने पतियों से कहीं ज्यादा ठहरती है। 

पत्नी से पिछड़ने वाले इन नेताओं में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं, जिनकी पत्नी साधना सिंह की वार्षिक आय उनसे दोगुनी यानी 37 लाख के करीब है। शिवराज की सालाना आय करीब 19.7 लाख रही। पिछले चुनाव में शिवराज सिंह ने बताया था कि टैक्स लगने के बाद उनकी वार्षिक आय 17.12 लाख और पत्नी साधना सिंह की 20.5 लाख थी। 
विज्ञापन

2 of 4
भूपेेंद्र सिंह
मंत्री भूपेन्द्र सिंह की पत्नी सरोज सिंह की सालाना आय 4.5 करोड़ जबकि उनकी खुद की वार्षिक आय 97 लाख है। इसी तरह सरकार में मंत्री राजेंद्र शुक्ला के चुनावी शपथ पत्र की मानें तो उनकी वार्षिक आय 6.6 लाख और पत्नी सुमिता शुक्ला की वार्षिक आय 26.66 लाख रुपये है।
विज्ञापन

3 of 4
संजय पाठक-निधि पाठक
2013 चुनाव के बाद कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए मंत्री संजय पाठक की वार्षिक आय 85 लाख रही लेकिन उनकी पत्नी निधि पाठक ने साल के दौरान 1.4 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन

4 of 4
जीतू पटवारी
कुछ ऐसी ही स्थिति कांग्रेस उम्मीदवारों के साथ भी है। चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्र के अनुसार कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की आय 15 लाख रुपये वार्षिक जबकि उनकी पत्नी रेणुका पटवारी की आय उनसे कुछ ज्यादा यानी 17.5 लाख रुपये है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी की पत्नी डॉ. सुपर्णा शर्मा की वार्षिक आय 22.61 लाख है जबकि उनकी खुद की आय 19.99 लाख रुपये वार्षिक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें