फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone: गजब हो गया...भट्ठी की तरह तपने वाले निमाड़ में 'हिमपात', तस्वीरों में देखें कश्मीर सा नजारा

Mon, 20 Mar 2023 07:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

Khargone: गजब हो गया...भट्ठी की तरह तपने वाले निमाड़ में 'हिमपात', तस्वीरों में देखें कश्मीर सा नजारा
विज्ञापन
1 of 8
खरगोन में कश्मीर जैसी स्थिति - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश में इन दिनों बारिश का कहर जारी है। बारिश के साथ ही कई स्थानों पर जमकर ओलावृष्टि भी हो रही है। खासकर मध्यप्रदेश के निमाड़ और मालवा अंचल में ओलावृष्टि के अजब नज़ारे देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
घरों पर जमी बर्फ - फोटो : अमर उजाला
यहां कई जगहों पर तो इतनी अधिक ओलावृष्टि हुई है कि जिसकी तुलना कश्मीर की बर्फबारी से की जाने लगी है। इस ओलावृष्टि और बारिश से किसानों को बेहद नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

3 of 8
खेतों में दिख रही बर्फ - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों गेहूं, चना, मक्का और बाजरा की फसल की कटाई हो रही है और अभी भी कई क्षेत्रों में गेहूं की फसल खड़ी हुई है। ओलावृष्टि और बारिश से गेहूं की फसल खेतों में आड़ी हो गई है। कई जगह बारिश के चलते गेहूं का दाना भी पतला हो गया है।

4 of 8
बर्फबारी का आनंद लेते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
मंदसौर, डिंडौरी, खरगोन, रायसेन, आगर-मालवा, शिवपुरी और ग्वालियर के घाटीगांव में तो कश्मीर जैसा नजारा दिखा। यहां ऐसी ओलावृष्टि हुई कि सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई। लोगों ने बाल्टियों में भरकर ओले फेंके। इससे खेतों में खड़ी गेहूं, चना और सरसों फसलें बर्बाद हो गईं। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा मंडला में 1.57 इंच बारिश रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन

5 of 8
सड़क पर जमी बर्फ - फोटो : अमर उजाला
खंडवा के पुनासा, मूंदी, पंधाना और छैगांव सहित अन्य जगहों के किसान बेमौसम बारिश से चिंतित हैं। किसान संघ के अध्यक्ष सुभाष पटेल ने बारिश और ओलावृष्टि से होने वाले नुकसान की भरपाई करने की सरकार से मांग की है।
विज्ञापन

6 of 8
बर्फबारी का आनंद लेते हुए स्थानीय निवासी - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर बर्फबारी के वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिन्हें देखकर कश्मीर के किसी खूबसूरत स्थान का अहसास हो रहा है। खरगोन में भारी ओलावृष्टि के बाद जब मैदानी इलाके में बर्फ जमी तो लोग वहां बर्फ में खेलते दिखे, तो वहीं लॉग ड्राइव पर निकले लोगों को भी खूबसूरत नजारे देखने मिले।
विज्ञापन

7 of 8
बर्फबारी में मौजूद किसान - फोटो : अमर उजाला
बुरहानपुर के धुलकोट में भी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। गंभीरपुरा में आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग ने बुरहानपुर और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

8 of 8
खेतों के कुछ ऐसे बने हालात - फोटो : अमर उजाला
कटाई नहीं होने से किसानों को नुकसान होने की आशंका है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री से किसानों की मदद का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, खरगोन, खंडवा और डिंडोरी समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भारी ओलावृष्टि की खबरें प्राप्त हुईं। मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आग्रह करता हूं कि प्रदेश के अन्नदाताओं को तत्काल मदद करें। फसल नुकसान के सर्वे का काम बाद में भी होता रहेगा, किसान अभी बड़ी परेशानी में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें