कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
शहडोल से आए शैलेष पांडे ने बताया कि कटनी जिले के कैमोर का रावण और दशहरा पूरे देश में प्रसिद्ध है, जिसे देखने लाखों लोग यहां आते हैं। हम भी पूरे परिवार के साथ इसका अनुभव लेने आए हैं। इतना बड़ा रावण और कंपनी की इतनी बेहतर व्यवस्था देखकर हम लोग दंग हैं, हमे बहुत अच्छा लगा। तो वहीं प्रदेश के पूर्व मंत्री और क्षेत्र के स्थानीय विधायक संजय पाठक ने इस पर्व को असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक वाला पर्व बताया है, जिनके अनुसार प्रभु श्रीराम का जीवन बताता है हमें कैसे एक पुत्र, भाई से लेकर राजा बनना चाहिए। बता दें, इस बड़े आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन और कम्पनी के सुरक्षा कर्मियों की टीम तीन स्तरीय घेरा बनाती है। इसके अलावा सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से निगरानी बनाए रखते हैं, ताकि कोई दुर्घटना न हो सके।