फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: नवरात्र में हिंदू बस्ती में यह बिक रहा था, गुस्साए लोग धरने पर बैठे, CM के निर्देश फिर ऐसा क्यों हो रहा

Sun, 06 Oct 2024 02:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुले में मांस-मछली बेचने पर सख्त निर्देश जारी किए थे, जिसमें कहा गया था कि इसे खुले में नहीं बेचा जाए। बावजूद इसके, कटनी में तिलक कॉलेज मोड़ पर नियमों का उल्लंघन हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 3
मांस और मछली की दुकान के विरोध में सड़क पर बैठ गए लाेग। - फोटो : अमर उजाला
कटनी की हिंदू बस्ती के बीच खुले में मांस-मछली बेचने को लेकर लोगों ने धरना प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नवरात्रि पर्व चल रहा है, माताएं, बहनें और बच्चे और अन्य लोग पैदल मंदिर जाते हैं। लेकिन, इस दौरान रास्ते में बिकने वाले मांस-मछली की दुर्गंध से उन्हें काफी परेशानी होती है। इस मामले को लेकर पहले भी थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसीलिए रविवार को सभी ने सड़क पर बैठकर धरना दिया।
विज्ञापन

2 of 3
मांस और मछली की दुकान के विरोध में सड़क पर बैठ गए लाेग। - फोटो : अमर उजाला
दअरसल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुले में मांस-मछली बेचने पर सख्त निर्देश जारी किए थे, जिसमें कहा गया था कि इसे खुले में नहीं बेचा जाए। बावजूद इसके, कटनी में तिलक कॉलेज मोड़ पर नियमों का उल्लंघन हो रहा है। यह इलाका हिंदू बहुल होने के बावजूद लंबे समय से खुले में मांस-मछली की बिक्री हो रही है, जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
मांस और मछली की दुकान के विरोध में सड़क पर बैठ गए लाेग। - फोटो : अमर उजाला
इस आक्रोश के चलते बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतरे और दुकानें हटाने की मांग करने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे मौके पर पहुंचे और धरना खत्म करवाया। उन्होंने सभी दुकानों को नवरात्रि के दौरान मांस-मीट की दुकानें बंद कराई जाएंगी। साथ ही कहा कि नवरात्रि के बाद सभी दुकानदारों को नियमों के अनुसार दुकानें खोलने को कहा जाएगा। अगर, किसी ने उल्लंघन किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें