फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर पहुंचीं जयाप्रदा: भेड़ाघाट की खूबसूरती पर फिदा हुईं पूर्व सांसद, फिल्मों के लिए बताई शानदार जगह

Sat, 02 Apr 2022 04:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मशहूर अभिनेत्री और भाजपा नेत्री जयाप्रदा शनिवार को जबलपुर में थीं। वे होटल के उद्घाटन में शामिल होने आई थीं। उन्होंने यहां माता त्रिपुर सुंदरी के दर्शन किए। भेड़ाघाट की खूबसूरती देखी। संगमरमर की मूर्तियां भी खरीदीं। मोदी-योगी की तारीफ भी की।
 
विज्ञापन
1 of 3
मशहूर अभिनेत्री और भाजपा नेत्री जयाप्रदा शनिवार को जबलपुर में थीं। - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर अभिनेत्री और भाजपा नेत्री जयाप्रदा शनिवार को जबलपुर में थीं। वे होटल के उद्घाटन में शामिल होने आई थीं। उन्होंने यहां माता त्रिपुर सुंदरी के दर्शन किए। भेड़ाघाट की खूबसूरती देखी। संगमरमर की मूर्तियां भी खरीदीं। मोदी-योगी की तारीफ भी की।
 
विज्ञापन

2 of 3
पंचवटी में जयाप्रदा ने नाव से नर्मदा भ्रमण किया। - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व सांसद जयाप्रदा सुबह जबलपुर पहुंच चुकी थीं। डुमना एयरपोर्ट से सीधे उस होटल में पहुंचीं जहां उनके ठहरने का इंतजाम था। कुछ देर बाद जयाप्रदा जबलपुर की सैर के लिए निकल पड़ीं। सबसे पहले माता त्रिपुर सुंदरी के दर्शन किए और उनसे जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। मां के दरबार में मन्नत वाले नारियल बांधे और हिंदू नववर्ष की जबलपुर सहित पूरे देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि माता के बुलावे पर यहां आई हूं। उनके साथ उनके भाई भी रहे, जो उनके मैनेजर भी हैं। इसके वे भेड़ाघाट के लिए रवाना हो गईं। रोप-वे से वो धुआंधार के दूसरे किनारे तक भी गईं। वहां से वो पंचवटी पहुंचीं जहां उन्होंने नौका विहार भी किया। जयाप्रदा ने भेड़ाघाट की दिलखोलकर तारीफ की। वहां मौजूद हर कोई उनकी एक झलक पाने के लिए लालायित दिखा। कुछ लोगों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई और सेल्फी भी ली। करीब डेढ़ घंटे भेड़ाघाट और पंचवटी में बिताने के बाद जयाप्रदा वापस होटल लौट आईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
जयाप्रदा संगमरमर की मूर्तियों की दुकान भी पहुंचीं। - फोटो : सोशल मीडिया
जया प्रदा ने कहा कि भेड़ाघाट सहित आसपास काफी सुंदर स्थान हैं। सरकार पयर्टन के साथ सुविधाएं बढ़ाएं तो कई फिल्मों की शूटिंग होगी। भेड़ाघाट को मुख्य केंद्र बनाकर इसका विकास करना चाहिए। यहां की प्राकृतिक सुंदरता का कोई मुकाबला नहीं। जया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का सबका साथ सबका विकास जमीन पर भी दिखता है। यही कारण है कि यूपी में मोदी व योगी को जनता ने फिर से मौका दिया। कोई भी नेता हो, यदि वह लोगों के बीच और लोगों के लिए काम करता है, तो वह बार-बार चुनकर आएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें