फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajwada: होलकर वंश के मंदिर के सामने शराब की दुकान, महल के सामने निगम के होर्डिंग, पर्यटकों ने जताई नाराजगी

Thu, 28 Dec 2023 10:54 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इतिहासकार जफर अंसारी ने कहा इंदौर में पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है, पर्यटकों के साथ शहरवासी भी राजवाड़ा (Rajwada) में शराब दुकान और अन्य अव्यवस्थाओं से नाराज हैं। सबने मुख्यमंत्री से इन्हें हटाने की मांग की है।
 
विज्ञापन
1 of 3
राजवाड़ा महल के सामने लगे होर्डिंग। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
राजवाड़ा (Rajwada) इंदौर की शान है। देवी अहिल्याबाई होलकर के समय इसे महलवाड़ा भी कहा जाता था। ऐतिहासिक राजवाड़ा इंदौर शहर की सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक और व्यावसायिक विरासत का केंद्र है। इंदौर में तेजी से पर्यटन बढ़ रहा है और अब यहां पर प्रतिदिन बड़ी तादाद में देशी विदेशी पर्यटक पहुंच रहे हैं। इंदौर के प्रमुख इतिहासकार जफर अंसारी राजवाड़ा पर लंबे समय से हेरिटेज वॉक आयोजित करते रहे हैं। इस हेरिटेज वॉक में बड़ी संख्या में पर्यटक शामिल होते हैं। अंसारी ने कहा है कि हेरिटेज वॉक में शामिल होने वाले पर्यटकों को हम शहर की संस्कृति, विरासत और सामाजिक व्यवस्था से रूबरू करवाते हैं। एेसे में कई बार पर्यटक ही यहां पर मौजूद शराब दुकान और निगम के मार्केटिंग के होर्डिंग पर नाराजगी जता देते हैं। कई पर्यटकों के द्वारा इन्हें हटाने की मांग आ चुकी है इसलिए हम इस बात को प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव तक पहुंचाना चाहते हैं। 

अहिल्या माता को देखने वालों को पहले शराब की दुकान दिखती है
अभ्यास मंडल के शिवाजी मोहिते ने बताया कि अहिल्या माता को देखने के लिए जो पर्यटक आते हैं उन्हें पहले यहां शराब की दुकान नजर आती है। दुकान के आसपास हमेशा नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। अभ्यास मंडल का कार्यालय पास में ही है और हम देखते हैं कि लोग कितने परेशान रहते हैं। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत की जगह है कम से कम यहां पर तो नशे का कारोबार नहीं होना चाहिए। निगम ने भी कई जगह होर्डिंग लगा रखे हैं। पूरा राजवाड़ा इनसे ढंका रहता है। जो खुलापन और खूबसूरती पहले थी वह सब खत्म हो चुकी है। इस विषय में हम मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग कर रहे हैं कि तुरंत इस शराब दुकान और इन होर्डिंग को हटाएं। 
विज्ञापन

2 of 3
शिवाजी मोहिते, जफर अंसारी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
निगम के शौचालय से बांके बिहारी मंदिर के नजदीक का हिस्सा झुका
अंसारी ने बताया कि राजवाड़ा के मामले में निगम लगातार गलतियां करता रहा है। 80 के दशक में इंदौर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने राजवाड़े के मुख्य द्वार से लगी दीवार के नीचे अंडरग्राउंड पब्लिक टॉयलेट्स बनवाए थे। जिसका प्रयोग कुछ सालों तक चलता रहा और इसी कारण लंबे अरसे तक नमी रहने से बांके बिहारी मंदिर के नजदीक के ऐतिहासिक राजवाड़े का हिस्सा झुक गया था। 80 के दशक के ऐतिहासिक राजवाड़े के चित्र में जहां बांके बिहारी मंदिर के नजदीक अंडरग्राउंड पब्लिक टॉयलेट दिखाई पड़ती है। वहीं इसके सीधे हाथ की तरफ ट्रैफिक चिन्हों का एक विशाल बोर्ड दिखाई देता है। 

होलकर वंश के मंदिर के सामने ही शराब की दुकान
अंसारी ने बताया कि आईएमसी इंदौर, इंदौर स्मार्ट सिटी, इंदौर प्रशासन तथा शहर के वरिष्ठ राजनेताओं एवं बुद्धिजीवों से निवेदन है कि बांके बिहारी मंदिर के नजदीक राजबाड़े के सामने लगे डिजिटल बोर्ड को कहीं और शिफ्ट किया जाना चाहिए। यह ऐतिहासिक होलकर कालीन राजवाड़े की सुंदरता में बाधा डालता है। इंदौर शहर के नागरिक रोज सुबह देवी अहिल्याबाई होलकर की लगी प्रतिमा के दर्शन करने के बाद अपने दिन की शुरुआत करते हैं। देवी अहिल्याबाई होल्कर में श्रद्धा एवं आस्था तथा ऐतिहासिक राजबाड़े का सम्मान हर इंदौरी के दिल में है। राजवाड़े पर स्थित होलकर वंश के कुल देवता श्री मल्हारी मार्तंड मंदिर की सामने वाली पट्टी पर ऐतिहासिक राजबाड़े चौक पर स्थित शराब की दुकान को भी कहीं और शिफ्ट किया जाना बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
प्राचीन राजवाड़ा महल। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
सुंदरलाल पटवा ने सौंदर्यीकरण पर दिया था ध्यान
अंसारी ने कहा कि हाल ही में राजबाड़े को देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या अत्यधिक वृद्धि हुई है। वही बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी इसे निहारने आते हैं। अतः हर इंदौरी का हमारे माननीय मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से निवेदन है कि इस और ध्यान दें। आज तक हम तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा को इसलिए याद करते हैं और धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने इंदौर शहर की ऐतिहासिक कृष्णपुरा छतरीयों पर से अत्यधिक गंदगी एवं गुमटियों को हटवा कर सौंदर्यीकरण एवं विद्युत साज सज्जा कर इंदौर की जनता को समर्पित किया था। हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव जन भावनाओं का आदर करेंगे और इन विषयों पर ध्यान देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें