बारिश का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
पूरे मध्य प्रदेश में सक्रिय है मौसम का विक्षोभ
मध्यप्रदेश में आगामी दिनों तक यानी 10 मई तक ओलावृष्टि, बारिश और तेज आंधी का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, इस समय प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक टर्फ लाइन की सक्रियता के चलते मौसम में व्यापक बदलाव देखा जा रहा है। अनुमान है कि इस बार मई का महीना तापमान और वर्षा दोनों ही मामलों में पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ सकता है। पूरे प्रदेश में लोग मौसम की इन असामान्य गतिविधियों से प्रभावित हो रहे हैं।