NRI Marriageविदेशी मेहमानों को खूब भा रहा इंदौर का मौसम और मिजाज, मिट्ठू ज्योतिषी से पूछ रहे भविष्य, खा रहे दाल-बाफले। इंदौर में हो रही यह NRI Marriage खूब चर्चा में है।
पिछले 30 वर्षों से लंदन में रह रहे डॉ. जितेन्द्र गर्ग एवं डॉ. संध्या गर्ग ने अपनी माटी अपने वतन की कहावत चरितार्थ की। वे इंदौर आए हुए हैं और रविवार को इंदौर के कनाड़िया रोड स्थित एक रिसोर्ट पर अपनी बेटी पर्ली गर्ग की शादी रचाने वाले हैं। उन्हें इंदौर का मिजाज और मौसम तो समझ में आया ही, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आव्हान भी जम गया, जिसमें उन्होंने भारतीयों को स्वदेश आकर अपनी परंपराएं निभाने का आव्हान किया है। इंदौर में हो रही यह NRI Marriage खूब चर्चा में है।
दुल्हन के माता-पिता इंदौर के रहने वाले
अग्रसेन महासभा के पूर्व अध्यक्ष अरुण आष्टावाले, सीए एस.एन. गोयल एवं डॉ. जी.डी. गोयल ने बताया कि दुल्हन पर्ली गर्ग के माता-पिता मूलतः इंदौर के ही हैं, जो 30 साल पहले लंदन में जाकर बस गए थे। अब उनकी बेटी पर्ली का विवाह लंदन में रहने वाले वडोदरा (गुजरात) मूल के अभिषेक देसाई के साथ तय हुआ तो उन्हें अपने इंदौर की याद आई। उन्होंने अपनी बेटी का विवाह लंदन में करने के बजाय वहां से 150 मेहमानों को इंदौर लाकर विवाह की तैयारियां शुद्ध भारतीय परंपरा के अनुरूप की है।
विज्ञापन
2 of 4
गोलमेज टेबल पर भारतीय पर्यावरण का आनंद लेते विदेशी मेहमान
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
मेहंदी विवाह की हर रस्म समझ रहे विदेशी
इसमें मेहमानों के मनोरंजन के लिए मिट्ठू वाले ज्योतिषी से लेकर इंदौर के पोहे-जलेबी, दाल-बाफले, मेहंदी और विवाह के दौरान होने वाली अन्य सभी परंपराओं की व्यवस्था इस ढंग से की है कि विदेशी मेहमान भी भारत की इन परंपराओं को देख और समझ सकें। इन विदेशी मेहमानों को इंदौर की सफाई के साथ मौसम और मिजाज भी खूब पसंद आ रहा है। वे पिछले दो दिनों से इंदौर में ही हैं और सोमवार तक यहीं रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 4
तोते वाले ज्योतिषी से भविष्य पूछते मेहमान
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
रामलीला के रोचक प्रसंग भी सुन रहे विदेशी
यही नहीं उन्होंने विवाह के दौरान बीती रात रामलीला के रोचक प्रसंगों का मंचन भी किया और विदेशी मेहमानों को रामलीला की महत्ता बताई। इस दौरान राजेश मित्तल, आशीष अग्रवाल, देवेन्द्र गर्ग, ओम अग्रवाल सहित स्थानीय लोग भी डॉ. गर्ग को सहयोग कर रहे हैं।
डॉ. गर्ग का कहना है कि उन्हें अपनी मातृभूमि से पूरा लगाव है। पहले भारत माता बाद में बाकी सब.... हमें पीएम मोदी का स्वदेशी भाव तो पसंद आया ही, इंदौर की स्वच्छता ने भी हमें यह विवाह यहां रचाने के लिए प्रेरित किया है। हम अपने विदेशी मित्रों को भारत भ्रमण कराना चाह रहे थे। ऐसे लगभग 150 मेहमान पूरे परिवार सहित इन दिनों इंदौर के इस विवाह का आनंद ले रहे हैं। विवाह रविवार को कनाड़िया रोड के एक रिसोर्ट पर संपन्न होगा।