फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: गडकरी और शिवराज ने इंदौर में पांच सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया, 2,300 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Mon, 01 Aug 2022 02:09 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मध्यप्रदेश के इंदौर में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2,300 करोड़ रुपये की पांच सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के तहत 119 किमी लंबी सड़क बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
1 of 3
नितिन गडकरी का स्वागत करते हुए शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के इंदौर में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2,300 करोड़ रुपये की पांच सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के तहत 119 किमी लंबी सड़क बनाई जाएगी। 


इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने आयोजित किया था। 
विज्ञापन

2 of 3
गडकरी और शिवराज प्रोजेक्ट के प्लान को समझते हुए। - फोटो : अमर उजाला
आधारभूत ढांचे की तस्वीर बदलेगी
2,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली इन पांच सड़क परियोजनाओं से प्रदेश में आधारभूत ढांचे की तस्वीर बदलेगी। सड़क तंत्र के मजबूत होने से उद्योगों के विकास को नई दिशा मिलेगी। उद्यमी प्रदेश में और अधिक निवेश के लिए आगे आएंगे। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
शिलान्यास समारोह में चर्चारत गडकरी और चौहान। - फोटो : अमर उजाला
वन-वे साइड एमिनिटी भी बनेगी
लोकार्पण की गई परियोजनाओं में इंदौर खलघाट खंड NH-3 मॉडल पर वन वे साइड एमिनिटी का निर्माण कार्य कराया गया है। जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया उनमें मुख्य रूप से इंदौर शहर में तेजाजी नगर से बलवाड़ा (इंदौर-बुरहानपुर खंड NH-347BG) पर फोरलेन का निर्माण कार्य, इंदौर राघोगढ़ (इंदौर-हरदा खंड NH-47) पर फोरलेन का निर्माण कार्य, राऊ सर्कल (इंदौर) के सिक्स लेन फ्लाईओवर, DPS-राऊ सर्कल (इंदौर) पर सिक्स लेन पर सर्विस रोड का पुनः निर्माण एवं तेजाजी नगर से बलवाडा खंड (NH-3478G) पर मौजूदा सड़क का सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें