उज्जैन,इंदौर, मांडू, ओंकारेश्वर समेत 6 स्थान पर्यटन सर्किट के रूप में होंगे विकसित
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मिल चुके हैं राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार
हाल ही में मध्यप्रदेश को आठ श्रेणियों में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार मिले हैं। स्वच्छता व पर्यटकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने में इंदौर को पुरस्कार मिला है। इंदौर से उज्जैन की दूरी 50 किलोमीटर है। उज्जैन जाने वाले ज्यादातर पर्यटक इंदौर भी आते हैं। पर्यटन विभाग ने इंदौर में ड्राइव इन सिनेमा शुरू किया है। इसके अलावा साहसिक खेल गतिविधियों के आयोजन की तैयारी भी की है। दिसंबर में मांडू उत्सव और हनुवंतिया में जलमहोत्सव भी पर्यटन विभाग आयोजित करने जा रहा है।