फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मध्यप्रदेश के कंस मामा का वध करने के लिए आया है कन्हैया, नरोत्तम मिश्रा के काम हैं निकृष्टतम

Sun, 30 Jul 2023 02:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आदिवासी युवा महापंचायत को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कन्हैया कुमार ने किया संबोधित
विज्ञापन
1 of 2
कन्हैया कुमार - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में बड़ी संख्या में प्रदेशभर के युवा आदिवासी इकट्ठे हुए। मौका था आदिवासी युवा महापंचायत का। कार्यक्रम को सबसे पहले कन्हैया कुमार ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बेटा विदेश में पढ़ता है क्योंकि वे अपने प्रदेश में ही इतने अच्छे स्कूल और कालेज नहीं बनवा सके। उन्होंने कहा कि आदिवासियों ने वोट का अधिकार लेने के लिए भी संघर्ष किया है। अब सरकारों को समझना होगा कि वो आदिवासियों की मांगें नहीं मांगेंगे तो हम छीन लेंगे। आज मणिपुर में आपस में लोगों को लड़ाया जा रहा है। वोट की ताकत सबकी एक है चाहे वह अमीर हो या गरीब। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम नरोत्तम है लेकिन उनका काम निकृष्टतम है। उनके राज्य में सबसे अधिक महिला अपराध होते हैं और केंद्र के आंकड़ों में भी यह बात दर्ज है। कन्हैया ने कंस मामा का वध किया था यह बात शिवराज मामा को सुनाने आया हूं। हमें सवाल पूछना होगा कि सिलेंडर क्यों महंगा है। सरकार और नेता हमें ठग रहे हैं। आंखों में धूल झोंककर हमारे जल जंगल जमीन खींच रहे हैं। हमारे बच्चों के लिए भी अच्छा स्कूल होना चाहिए। भर्ती घोटाला खत्म ही नहीं हो रहा है। नरोत्तम मिश्रा दीपिका पादुकोण को ही देखते रहते हैं, उन्हें अपना राज्य देखना चाहिए। 
 
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
बड़ी संख्या में युवा आदिवासी पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
मैंने पैसे लेने से बेहतर सरकार का गिर जाना समझा- कमलनाथ
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने कहा कि संविधान खतरे में है और हमें वोट की ताकत का उपयोग करना होगा। उन्होंने आदिवासियों के मांगपत्र की सभी मांगें पूरी करने का वादा किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा बोलना शुरू नहीं करेंगे तो आदिवासी आगे नहीं बढ़ेंगे। मध्यप्रदेश आदिवासियों का प्रदेश था। यह पूरी जमीन उनकी थी। आज यह अपनी जमीन के लिए दूसरों से पट्टे मांग रहे हैं। आज कॉलेज और नौकरी की मांग करना पड़े तो इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। भ्रष्टाचार एक व्यवस्था बन गया है। गरीबी रेखा में नाम लिखाने के लिए भी लोग पैसा दे रहे हैं। लाड़ली बहना योजना के बारे में आज ही क्यों सूझा। चुनाव आते हैं तो इन्हें पैसा बांटने का सूझता है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो सरकार गिराने के लिए पैसा और कई तरह के लालच लेकर आते थे। मैंने कभी नहीं लिया। सरकार गिर गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें