योग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर में कई जगह आयोजन हुए। शहर की संस्थाओं के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों ने योग के गुर सीखे। लालबाग में आयोजित कार्यक्रम में सभी अधिकारियों ने योग सीखा और जनता से भी नियमित योग करने की अपील की। सांसद शंकर लालवानी, अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर और राजेश राठौर भी योग कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
2 of 4
महू में आयोजित कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
वहीं पर्यटन व संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर ने महू में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। यहां पर कई संस्थाओं ने योग कार्यक्रम में भागीदारी की। युवाओं के साथ हर उम्र के लोग यहां पर दिखे।
विज्ञापन
3 of 4
श्री गुरुजी सेवा न्यास द्वारा संचालित माधव सृष्टि में भी कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
श्री गुरुजी सेवा न्यास द्वारा संचालित माधव सृष्टि में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सिर्फ एक दिन का अभ्यास नहीं है या एक दिन की गतिविधि नहीं है यह स्वयं के स्वास्थ्य के लिए नियमित दिनचर्या है। आप सभी नियमित योग करें और अपना और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। महापौर ने समस्त योग साधकों को स्वस्थ एवं निरोगी रहने के लिए प्रेरित भी किया।
पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा लालबाग परिसर में योग कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा लालबाग परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े हुए सदस्यों एवं स्कूलों के विद्यार्थियों व मॉडर्न योगा क्लब के सदस्यों ने भाग लिया। पर्यटन मंत्रालय के आरके मिश्रा सहायक निदेशक के द्वारा योगाचार्य बघेल का सम्मान किया गया एवं बघेल ने योग कार्यक्रम में भाग लेने वाले समस्त लोगों को योगासनों के फायदे एवं करने की विधि और सावधानियों के बारे में बताया भारत पर्यटन इंदौर के द्वारा योग कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों को टी-शर्ट कैप एवं फूड का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों ने भाग लिया।