फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: अनंत में विलीन हुए उमेश शर्मा, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता की अर्थी को दिग्गजों ने दिया कांधा

Mon, 12 Sep 2022 05:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore: अनंत में विलीन हुए उमेश शर्मा, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता की अर्थी को दिग्गजों ने दिया कांधा Indore: Umesh Sharma's funeral, veterans gave shoulder to BJP's state spokesperson
विज्ञापन
1 of 3
उमेश शर्मा की शवयात्रा में कैलाश विजयवर्गीय, सत्यनारायण सत्तन ने भी कांधा दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समर्थक उमड़े। पार्टी के बड़े नेताओं ने भी कांधा दिया। सोमवार दोपहर 1.30 बजे जूनी इंदौर मुक्तिधाम पर उनकी चिता को अग्नि दी गई। 
 
विज्ञापन

2 of 3
शवयात्रा में कांधा देने वालों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल थे। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रविवार शाम बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें रॉबर्ट नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था। गुजरात चुनाव में ड्यूटी से लौटने के बाद सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। सोमवार को उनकी शव यात्रा निकाली गई। निवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। शवयात्रा में प्रदेश भाजपा के दिग्गजों ने कांधा दिया। 


राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सत्यनारायण सत्तन आदि ने शर्मा की अर्थी को कंधा दिया। वीडी शर्मा ने कहा कि आज हृदय बहुत द्रवित है, अब हमारे बीच उमेश जी की केवल स्मृतियां ही शेष हैं। उमेश जी के आकस्मिक निधन से मध्य प्रदेश भाजपा परिवार शोकमय है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
उमेश शर्मा को श्रद्धांजलि देने कई भाजपाई पहुंचे. - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, शर्मा को हाल ही में गुजरात के एक जिले में विधानसभा चुनाव का प्रभार भी मिला था। शर्मा का नाम इंदौर में शहर अध्यक्ष और महापौर के लिए भी आगे आ चुका था। वे दोनों पदों के लिए बड़े दावेदार माने जा रहे थे। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक करियर में उनके साथ हुए भेदभाव को लेकर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। शर्मा विद्यार्थी परिषद में रहे और अच्छे वक्ता के रूप में कई उपलब्धियां हासिल कीं। वे मंडल अध्यक्ष, भाजुयमो महामंत्री, नगर मंत्री, प्रदेश संयोजक आदि पदों पर रहे। उन्हें उर्दू व संस्कृत का खासा ज्ञान था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें