इंदौर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शपथ ग्रहण की। उनके साथ भाजपा के पार्षदों और दो निर्दलीय पार्षदों ने भी शपथ ग्रहण की। सभी को कलेक्टर मनीष सिंह ने शपथ दिलवाई। कांग्रेस के 19 पार्षद अब कल कलेक्टर कार्यालय परिसर में शपथ लेंगे।
बता दें कि शुक्रवार को नगर निगम इंदौर और भाजपा की ओर से शहर के अभय प्रशाल में नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ विधि समारोह रखा गया था। कार्यक्रम निर्धारित समय से देरी से शुरू हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री भूपेंद्र सिंह, तुलसी सिलावट, उषा ठाकुर, मोहन यादव मौजूद रहे। साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी कार्यक्रम में पहुंचे थे। हालांकि सीएम शिवराज के आने को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, पर वे नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
2 of 6
भार्गव ने कहा कि इंदौर के विकास के कार्य कार्यकर्ता के भाव से पूरे किए जाएंगे।
- फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले कलेक्टर मनीष सिंह ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को शपथ दिलाई। उसके बाद भार्गव ने मंचासीन सभी अतिथियों से आशीर्वाद लिया। उसके बाद वे मंच से नीते उतरकर सबसे पहले सफाईकर्मी महिलाओं के पास पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। बाद में उन्होंने संत समाज को नमन किया। जनता का अभिवादन किया। इसके बाद पार्षदों को गुट बनाकर शपथ दिलवाई गई।
पुष्यमित्र भार्गव ने शपथ लेने के बाद संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले देवी अहिल्या को नमन किया। उन्होंने कहा कि आज इस पुण्य दिन, जिस दिन राम मंदिर का भूमिपूजन हुआ, जिस दिन भारत सरकार ने धारा 370 को हटाया, उसी दिन मुझे भी आपकी सेवा करने का अवसर मिल रहा है। इंदौर के विकास के कार्य कार्यकर्ता के भाव से पूरे किए जाएंगे। नये इंदौर का निर्माण किया जाएगा। शहर के विकास के लिए सुमित्रा ताई के विचारों और इंदौर के लिए पीड़ा रखने वाले, इंदौर को हर क्षेत्र में आगे ले जाने का सपना देखने वाले सीएम शिवराज के विचारों को आगे ले जाना है। उन्होंने तय किया है कि पांच-दस साल में इंदौर को हैदराबाद, बैंगलुरू से आगे ले जाना है। मैं संकल्प लेता हूं कि सबके आशीर्वाद से इंदौर को ऐसा शहर बनाएंगे कि विदेशों में जब भारत की बात हो तो इंदौर उसका पर्याय बने। चाहे वो टेक्नोलॉजी की बात हो, स्मार्ट सिटी की बात हो, क्लीन सिटी की बात हो, हाईटेक सिटी की बात हो। भार्गव ने कहा कि मैं आपके सामने आने वाले तीन महीनों में हम क्या काम पूर्ण करेंगे उसका एक संकल्प भी लेकर आया हूं।
विज्ञापन
3 of 6
अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आज माननीय मुख्यमंत्री जी आपके बीच आने वाले थे, पर उनका स्वास्थ्य ठीक न हो पाने के कारण उन्होंने निर्देश दिया कि आप जाएं और इंदौर की जनता का अभिवादन करें। मैं इसलिए यहां आया हूं। माननीय मुख्यमंत्री की ओर से और अपनी ओर से पुष्यमित्र भार्गव को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही हमारे पार्षदों को भी सीएम की ओर से बधाई देता हूं। मैं सीएम शिवराज जी की ओर से आशवस्त करता हूं कि इंदौर के विकास के लिए सरकार की ओर से किसी प्रकार से कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
4 of 6
वीडी शर्मा ने कहा कि इंदौर में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव में इंदौर की जनता ने भाजपा सरकार की जनहितकारी नीतियों को अपना समर्थन दिया है। नव निर्वाचित युवा महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं पार्षदगणों को इंदौर के विकास की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। इंदौर की जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप इंदौर में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। इंदौर में हो रहे विकास कार्यों को नई दिशा दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इंदौर शहर के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है। भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं से इंदौर प्रगति पथ पर अग्रसर है।
विज्ञापन
5 of 6
कार्यक्रम में भाजपा के पार्षदों ने भी शपथ ली।
- फोटो : अमर उजाला
वीडी शर्मा ने महापौर की ओर से समारोह में उपस्थित जनों को यातायात सुधार, पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वाटर रिचार्जिंग, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, स्वच्छता, मोहल्ले की सुरक्षा को मजबूत बनाने और पारम्परिक उत्सव में सक्रिय भागीदारी का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, राज्य अनुसूचित जाति अंत्याव्यवसायी विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, भगवानदास सबनानी सहित विधायकगण रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़ तथा महेन्द्र हार्डिया, पूर्व महापौर, पूर्व विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
शपथ ग्रहण समारोह में सभी ने एक साथ तिरंगा लहराया था।
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के दौरान तिरंगा अभियान को शुरू किया गया। कार्यक्रम की थीम तिरंगा आधारित थी। सभी कार्यकर्ताओं को तिरंगा दिया गया। जिसे कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक साथ लहराया। माहौल तिरंगामय हो गया था। अभय प्रशाल खचाखच भरा था। अधिकांश लोगों के हाथों में तिरंगा था।