51 लाख पौधे लगाने के अभियान में महापौर के साथ गावड़े (बाएं से दूसरे) और सुरेश टाकलकर (दाएं से पहले)
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
मंत्री-अधिकारी बोले मामला जांच में लिया है, जल्द रिपोर्ट देंगे
पौधारोपण के लिए नदी किनारे पेड़ काटने की जानकारी मुझे मिली है। पुराने पेड़ों की देखभाल करना भी सभी की जिम्मेदारी है। इस तरह पेड़ काटना गलत है। इसकी जांच के लिए अफसरों को कहा है।
- कैलाश विजयवर्गीय, नगरीय प्रशासन मंत्री
सभी पेड़ समान होते हैं
नए पेड़ों के लिए पुराने पेड़ काटना सही नहीं है। सभी पेड़ सामन होते हैं। हरियाली बिखेरते हैं।
- तुलसी सिलावट, जल संसाधन मंत्री
मैंने मामला जांच में लिया है, जल्द रिपोर्ट आएगी
मैंने मामला जांच में लिया है। आपके माध्यम से ही मुझे इसकी जानकारी मिली। किसने पेड़ कटवाए हैं हम पता कर रहे हैं। जल्द इसकी रिपोर्ट ली जाएगी।
- शिवम गुप्ता, नगर निगम कमिश्नर
रामबाग में कटाई से जुड़े आंकड़े
- दो साल पहले शहरवासियों ने किया था पौधरोपण
- 100 से अधिक पेड़ काटे गए यहां
- 1000 से अधिक पौधे लगाने का कार्यक्रम यहां होगा
- 25 हजार से अधिक लोगों को भोजन भी करवाया जाएगा