फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: चॉकलेट की फैक्ट्री सील की, गंदगी में हो रहा था प्रोडक्शन, बच्चों की सेहत से खिलवाड़

Thu, 08 Aug 2024 08:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने फैक्ट्री को सील करने की कार्रवाई की। एक सप्ताह में कई जगह सैंपल भी जुटाए गए।
 
विज्ञापन
1 of 2
फैक्ट्री में चल रही पैकेजिंग। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
इंदौर में बच्चों की सेहत से खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। इंदौर में एक फैक्ट्री में गंदगी के बीच चॉकलेट और अन्य उत्पाद बनाए जा रहे थे। कलेक्टर आशीष सिंह को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने खाद्य विभाग को जांच के लिए कहा। खाद्य विभाग को जांच में फैक्ट्री में कई तरह की अनियमितताएं मिली। जिला खाद्य अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि बच्चों की सेहत से खिलवाड़ कर रही आनंद प्रोडक्ट कंफेक्शनरी फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। वहां बदबूदार परिसर में चॉकलेट निर्माण हो रहा था। उद्योग नगर में स्थित इस फैक्ट्री को मोहन बजाज चलाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
फैक्ट्री में फैली गंदगी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
जब खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की तब परिसर में गंदगी मिली। ड्रेनेज सिस्टम तक चोक था और ड्रेनेज का पानी परिसर के अंदर तक फैला हुआ था। इसके साथ वहां पर कई एक्सपायरी फूड प्रोडक्ट भी मिले हैं। विभाग के द्वारा फैक्ट्री का प्रोडक्शन रोक दिया गया है। 

कई जगह हो रही सैंपलिंग
खाद्य अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि शहर में कई जगह सैंपलिंग का काम चल रहा है। डेयरी, खाद्य फैक्ट्री और भंडारों की जांच की जा रही है। त्योहार का सीजन भी आने वाला है और कई व्यापारियों के द्वारा अमानक उत्पाद रखने की शिकायत मिलती है। इसी के चलते सभी जगह विभाग लगातार जांच कर रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें