फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: भाजपा पार्षद प्रत्याशी की कार रोकी, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, बूथ में कांग्रेसी को पीटा, कई जगह हुई हिंसक झड़प

सार

नगर निगम चुनाव में मतदान के दौरान इंदौर में हिंसक झड़प हुई। कई जगह भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने सामने हुए। एक स्थान पर तो जमकर लाठियां चलीं, कुर्सियां फेंकी गई। बूथ पर कांग्रेस कार्यकर्ता को भाजपाइयों ने पीटा। पुलिस ने मोर्चा संभाला। 
विज्ञापन
1 of 6
भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े तो पुलिस ने संभाला मोर्चा - फोटो : सोशल मीडिया
नगर निगम चुनाव में मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह नजर आया मगर हिंसक घटनाएं भी हुईं। इंदौर में मतदान के एक दिन पहले जमकर बवाल हुआ। हीरा नगर थाना क्षेत्र में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जमकर लाठी डंडे चले। मतदान के दिन भी कई जगहों पर झड़प हुई। 

जानकारी के मुताबिक  विधानसभा नंबर 2 के वार्ड 22 से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी चंदू शिंदे पर बेईमानी करने और पैसों के बल पर मतदाता को खरीदने और बाहुबल दिखाने का आरोप लगाते हुए उनकी कार को महिलाओं ने घेरा। शिंदे अपनी ही गाड़ी में कैद हुए तो महिलाओं ने कार के कांच फोड़े। पूरी कार को महिलाओं ने घेर लिया। इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी राजू भदौरिया और भाजपा प्रत्याशी चंदू सिंधे के समर्थक आमने-सामने हो गए। मारपीट की खबर भी सामने आई। विधायक रमेश मेंदोला सूचना मिलने के बाद हीरानगर थाने पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 6
हीरा नगर क्षेत्र में मंगलवार रात जमकर हुई मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया

मंगलवार रात हीरानगर में भाजपा और और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर लट्ठ चले। उन्होंने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं।  पुलिस ने दोनों दलों के कुछ नेताओं को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक गौरीनगर में भाजपा के चुनाव कार्यालय पर कांग्रेसियों ने घुसकर मारपीट की थी। रात करीब साढ़े 12 बजे कांग्रेसी इकट्ठा होकर भाजपा कार्यालय पहुंचे और अपशब्द कहने लगे। भाजपाइयों ने जाने का कहा तो वे भीतर घुस गए और लट्ठ से हमला कर दिया। इतनी ही नहीं इस दौरान जमकर कुर्सियां भी एक-दूसरे पर फेंकी गईं। हीरानगर में 20 नंबर वार्ड में कांग्रेस नेता अमित पटेल की पत्नी यशस्वी पटेल चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने कमला ठाकुर प्रत्याशी हैं। कांग्रेसी यहां भाजपा के नेताओं पर वोटरों को लालच देकर तोड़ने का आरोप लगा रहे थे। वहीं, भाजपा समर्थक कार्यकताओं ने पूर्व से चली आ रही रंजिश को लेकर मारपीट की बात कही। मामले में 24 से ज्यादा लोगों पर पुलिस ने मारपीट और हमला करने का केस दर्ज किया है। जिनकी पहचान हो गई है, उन्हें हिरासत में भी ले लिया गया है।
 
विज्ञापन

3 of 6
लोधीपुरा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता को बूथ में घुसकर पीटा - फोटो : सोशल मीडिया
शहर के लोधीपुरा इलाके में मारपीट हुई। पूर्व महापौर व विधायक मालिनी गौड़ मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ पर आरोप लगे कि उन्होंने सुनील सिंह सोलंकी 'अंतू' को बूथ में घुसकर मारा। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। मामला परशुराम धर्मशाला का बताया जा रहा है। मामला फर्जी वोटिंग से जुड़ा हुआ है। अंतू ने भाजपा की फर्जी वोटिंग रोकी थी। संजय शुक्ला ने पहले ही इस पर आपत्ति ली थी। इसके बाद छत्रीपुरा थाने पर प्रदर्शन शुरू हुआ। सुनील सिंह सोलंकी का आरोप है कि बूथ 15 पर मृत्युंजय गौड़ को फर्जी वोट डालते हुए रोक रहे थे, तभी एकलव्य गौड़ और उसके साथियों ने उन्हें मारा। थाने पर सुरजीत चड्ढा और अन्य कांग्रेस नेता पहुंचे और उन्होंने सुनील सिंह से मुलाकात की। वार्ड नं 69 बूथ नंबर 1763 और 1764 परशुराम धर्मशाला में विवाद हुआ था। कांग्रेस ने एक दिन पहले ही इस संवेदनशील बूथ पर विवाद की आशंका व्यक्त की थी। 

4 of 6
कांग्रेस प्रत्याशी शुक्ला व अन्य कांग्रेस नेता पहुंचे थाने - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला भी छत्रीपुरा थाने पहुंचे। उनका आरोप है कि पुलिस एफआईआर नहीं कर रही। पुलिस का कहना है कि पीठासन अधिकारी लिखित में देंगे तब ही होगी कार्रवाई। इसके बाद अब उसी बूथ पर जा रहे हैं। इस विवाद के बाद बूथ पर पुलिस बल बढ़ा दिया गया। वहीं मौके पर डीसीपी राजेश कुमार सिंह भी पहुंच गए हैं। संजय शुक्ला ने इस मामले में डीसीपी राजेश कुमार सिंह को भी शिकायत की है। डीसीपी ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन

5 of 6
भाजपा के चुनाव चिह्न के आगे ब्लू टिक लगे होने की शिकायत की - फोटो : सोशल मीडिया

वार्ड नंबर- 25 की उम्मीदवार गुंजन रघुवंशी का आरोप है कि पिंक फ्लॉवर स्कूल में ईवीएम में कमल के फूल के आगे एक ब्लू निशान लगा हुआ है। उन्होंने कहा, मैं चेक करने गई तो पहले तो मुझे अंदर जाने नहीं दिया गया, जब मैंने विरोध किया तो जाने दिया। हालांकि तब तक वहां मौजूद लोग स्प्रिट से निशान को साफ करने लगे थे। इस दौरान मैंने मोबाइल से वीडियो बना लिया। मामले की शिकायत संबंधित से की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महिलाओं ने घेर ली थी भाजपा प्रत्याशी चंदू शिंदे की कार - फोटो : सोशल मीडिया

किला मैदान के शासकीय कन्या विद्यालय क्रमांक- 20 के बाहर कांग्रेस नेता 100 मीटर के अंदर लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे। मौके पर पहुंचे पुष्यमित्र भार्गव यह देखकर भड़क गए। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारी को कॉल कर सूचना दी। वहीं कार्यकर्ता शुभम भट्ट का कहना है कि सैफी नगर क्षेत्र में एक युवक फर्जी मतदान करवाने की फिराक में घूम रहा था। उससे पूछताछ की तो वह 59 मत पर्चियां छोड़कर मौके से भाग निकला। वार्ड - 58 के कांग्रेस प्रत्याशी अनवर कादरी के खिलाफ गुंडागर्दी और मतदाताओं को धमकाने की शिकायत कलेक्टर मनीष सिंह को मिली थी। मामले में कलेक्टर ने एसडीएम प्रतुल चंद्र सिन्हा को जांच के निर्देश दिए हैं। बिचोली क्षेत्र में कांग्रेस नेता राधेश्याम पटेल के खिलाफ मतदाताओं को वोट डालने से वंचित किए जाने की शिकायत पर कलेक्टर ने एडीएम अजय देव शर्मा को जांच सौंपी है। शिकायत सही पाए जाने पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें